बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 18, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

MLC चुनाव : आगरा स्नातक सीट पर BJP की जीत, अलीगढ के डॉ मानवेंद्र विजयी

  • December 5, 2020
  • 1 min read
MLC चुनाव : आगरा स्नातक सीट पर BJP की जीत, अलीगढ के डॉ मानवेंद्र विजयी

आगरा | आगरा खंड स्नातक सीट पर भाजपा ने पहली बार विजयी पताका फहराई है। पार्टी के प्रत्याशी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने सपा प्रत्याशी डॉ. असीम यादव को 5477 मतों के अंतर से पराजित कर दिया। पिछले दो दिनों से चल रही मतगणना में पहली वरीयता में भाजपा प्रत्याशी ने 4969 मतों से जीत हासिल की थी, लेकिन 50 फीसदी वोट न मिल पाने के कारण नियमानुसार द्वितीय वरीयता के मतों की गिनती की गई। शनिवार सुबह नौ बजे द्वितीय मतों की भी गणना में भाजपा प्रत्याशी आगे रहे। भाजपा प्रत्याशी को द्वितीय वरीयता में 821 और सपा प्रत्याशी को 421 मत मिले। द्वितीय वरीयता की गणना के बाद भाजपा प्रत्याशी को 5477 मतों से विजयी घोषित किया गया।

भाजपा प्रत्याशी को 39452 और सपा प्रत्याशी को 33975 मत मिले। तीसरे स्थान पर निर्दलीय हरिकिशोर तिवारी रहे। उन्हें 22895 मत मिले। रिटर्निंग आफीसर एवं मंडलायुक्त अनिल कुमार ने भाजपा प्रत्याशी मानवेंद्र प्रताप सिंह को प्रमाणपत्र प्रदान किया। स्नातक सीट पर जीत हासिल करने के बाद डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने ‘हिन्दुस्तान’ से बातचीत में कहा कि वह सभी वर्ग के लोगों के लिए सुलभ होंगे। शिक्षक, कर्मचारियों के उत्थान के लिए काम करेंगे। अधिवक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण कराने का भी प्रयास करेंगे। साथ ही विद्यार्थियों के शुल्क प्रतिपूर्ति और उनके लिए रोजगारपरक पाठ्यक्रम शुरू कराने के प्रयास करेंगे।