बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 16, 2024
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय समाज

अलीगढ़ : BJP विधायक और दिग्गज नेता ठाकुर दलवीर सिंह की हालत गंभीर, दुआओं का दौर जारी

  • February 15, 2021
  • 1 min read
अलीगढ़ : BJP विधायक और दिग्गज नेता ठाकुर दलवीर सिंह की हालत गंभीर, दुआओं का दौर जारी

अलीगढ । जिले की राजनीति के दिग्गज नेता और बरौली विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री ठाकुर दलवीर सिंह की रविवार सुबह अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन तुरंत उपचार के लिए गाजियाबाद लेकर गए। विधायक दलवीर सिंह को अचानक ब्रेन स्ट्रोक पड़ने के बाद गंभीर हालत में शहर के एक निजी नर्सिंग होम में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था।  प्राथमिक उपचार के बाद परिजन गाजियाबाद लेकर चले गए। विधायक के पौत्र ठाकुर अजय सिंह ने बताया कि विधायक दलवीर सिंह को मैक्स हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। वह बेहोशी की हालत में हैं। जिले में उनके स्वस्थ होने की दुआओं का दौर जारी है ।

गाजियाबाद मैक्स अस्पताल के डॉ. गौरव अग्रवाल ने बताया कि करीब 12 बजे विधायक दलवीर को अस्पताल लाया गया था। अभी उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। चार न्यूरो सर्जन की टीम उनके इलाज में लगी है। उन्हें अभी कैच लाइफ में भर्ती किया गया। जहां पर सीटी स्कैन, एमआरआई और अन्य जांच की जा रही है। जिससे कि पता चल सके कि उनके सर में कितनी जगह क्लॉटिंग है।

बताया जा रहा है कि विधायक दलवीर सिंह की तबीयत कुछ दिनों से खराब चल रही थी। सुगर लेबल भी बढ़ गया था, जिससे उनकी पैर की उंगलियों में सूजन आ गई थी।