बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 28, 2024
दिल्ली-एनसीआर ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

कोरोना आपदा : दिल्ली से लाखों लोगों ने किया पलायन, अभी भी स्टेशन पर हजारों की भीड़

  • March 28, 2020
  • 1 min read
कोरोना आपदा : दिल्ली से लाखों लोगों ने किया पलायन, अभी भी स्टेशन पर हजारों की भीड़

नई दिल्ली | दिल्ली के आनंद विहार बस स्टेशन पर शनिवार सुबह से रात लाखों की संख्या में लोग जुटे रहे। देर रात तक स्टेशन पर हजारों की संख्या में लाेग यूपी और बिहार के अलग अलग जिलों में जाने के लिए बसों का इंतजार कर रहे हैं। अधिकारी बसों का इंतजाम करने में जुटे हैँ। वहां भीड़ इस कदर है कि पुलिस को व्यवस्था संभालने में पसीने छूट रहे हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=7nmkTwqbfDI

अधिकारियों ने अनुमान लगाया है कि सुबह छह बजे से रात आठ बजे तक दिल्ली बार्डर पर यूपी गेट के रास्ते करीब पांच लाख लोगों ने दिल्ली से पलायन किया है। इनमें से करीब साढ़े तीन लाख लोग कौशांबी और लालकुआं से बसों में बैठकर अपने गांव के लिए निकले हैं तो करीब डेढ़ लाख लोगों पैदल ही सफर शुरू कर दिया है। यह आंकड़ा शुक्रवार को हुए पलायन के सापेक्ष लगभग दो गुना है।

https://www.youtube.com/watch?v=Eh1JI7qqAEw

यूपी गेट बार्डर पर तैनात पुलिस अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली से लोगों का हुजूम सुबह छह बजे आना शुरू हुआ और रात के आठ बजे तक रेला टूटा नहीं है। यह स्थिति उस समय है जब गाजियाबाद पुलिस यूपी गेट से लगातार लोगों को बस में बैठाकर कौशांबी और लालकुंआ पहुंचा रही है। दरअसल, जैसे जैसे सूचना दिल्ली में फैल रही है कि यूपी गेट से गांव जाने के लिए बसों की व्यवस्था है, जो लोग अब तक नहीं जाने का मन बनाए बैठे थे, वह भी अपने गांव के लिए निकल पड़े हैं। यातायात निरीक्षक बीपी गुप्ता ने बताया कि दोपहर बाद बसों की फ्रीक्वेंसी कम हो गई। सभी लोगों के लिए यूपी गेट से बस की व्यवस्था नहीं हो पायी। बावजूद इसके किसी के माथे पर शिकन नहीं था। लोग बस यही चाह रहे थे कि जैसे भी वह दिल्ली की सीमा पारकर यूपी में घुस जाएं। रास्ते में कहीं ना कहीं बस ट्रक या कोई अन्य साधन तो गांव जाने के लिए मिल ही जाएगा।

https://www.youtube.com/watch?v=0-YkiRsMR6Y

दोपहर बाद निकले डेढ़ लाख लोग-
पुलिस ने बताया कि खोड़ा कालोनी से लोग दोपहर बाद निकलना शुरू हुए और देर रात तक उनकी कतारें बनी हुई है। एक अनुमान के मुताबिक केवल खोड़ा कालोनी से ही दोपहर बारह बजे से रात आठ बजे तक करीब डेढ़ लोग बसों से या अन्य माध्यमों से निकल चुके थे। वहीं जिस प्रकार से कतारें लगी हैं, उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि रात भर में करीब इतने ही लोग और निकल जाएंगे।

https://www.youtube.com/watch?v=J0wX0ZxtvFE

हजारों लोग कर रहे हैं बस का इंतजार-
रात में साढ़े बजे तक लालकुआं में करीब पांच हजार लोग खड़े होकर अपने शहर में जाने वाली बस का इंतजार कर रहे थे। इसी प्रकार कौशांबी बस अड्डे पर भी करीब दो से ढाई हजार लोग इंतजार करते देखे गए। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जैसे जैसे बसों की व्यवस्था हो रही है, लोगों को रवाना किया जा रहा है।

https://www.youtube.com/watch?v=i5PtIQUQtOI

सोशल डिस्टेंसिंग का ख्यान नहीं रखा-
कोरोना के चलते भीड़भाड़ वाली जगहों पर लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल करने के लिए अपील की जा रही है, लेकिन यूपी गेट मजदूरों की भीड़ ने सोशल डिस्टेंस का बिल्कुल ख्यान नहीं रखा। लोग भीड़ में एक-दूसरे से सटे हुए नजर आए। वहीं पुलिस भी अधिक भीड़ के चलते लोगों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग बनवाने में असफल रही। इससे कोरोना से खतरे को लेकर सवाल भी खड़े हुए। हालाकि लोग अपने बचाव के लिए मास्क लगा रखे थे। जिनके पास मास्क नहीं थे, वे रुमाल बांध रखे थे।