बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

मेरठ में अब किसानो के मुद्दे पर गरजे अतुल प्रधान, देखिये यह वीडियो

  • July 26, 2017
  • 1 min read
मेरठ में अब किसानो के मुद्दे पर गरजे अतुल प्रधान, देखिये यह वीडियो

मेरठ | किसानो के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी के चर्चित नेता अतुल प्रधान ने मेरठ में  बिजली विभाग के ऑफिस पर घेराव किया | अतुल प्रधान ने प्रदेश की  योगी सरकार को घेरते हुए इसे विफल सरकार करार दिया | उन्होंने कहा कि आंबेडकर और चौ चरण सिंह के नाम से भाजपा आरएसएस के लोग दूर भागते हुए हैं | चौ चरण सिंह के रास्ते पर चलकर ही देश का विकास किया जा सकता है | उन्होंने कहा कि नौजवानों और किसानो के मुद्दे पर वह साथ हैं , हर स्तर पर लड़ाई लड़ेंगे | उन्होंने कहा कि कुछ लोग किसानो और नौजवानों को धर्म जाति के नाम पर बाँट रहे हैं जिससे मुद्दे न उठाये जा सके उन्हें विफल करना है | एकजुट होकर किसानो की समस्याओं को उठाना है | उन्होंने किसानो के कर्जमाफी के मुद्दे और बिजली के मुद्दे को बड़े स्तर पर आन्दोलन कारने का आव्हान किया |

https://youtu.be/kd0JHcK78I8

अतुल प्रधान के के नेतृत्व में  हजारों की संख्या में लोगों ने विद्युत आपूर्ति पक्षिमांचल कार्यालय पर धरना देते हुए प्रबंध निदेशक को ज्ञापन सौंपा तथा किसानों मजदूरों के घरों में बिजली के मीटर लगाने का पुरजोर विरोध करते हुए कहा कि जब यह सरकार किसानों के आय दोगुने करने वाले अपने वादों को पूरा कर लेगी तभी हम मीटर लगने देंगे |  साथ ही सरकार अपने वादे के अनुरूप बिजली आपूर्ति भी सुनिश्चित करे | इस दौरान हजारो किसान मौजूद रहे |