बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 19, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ समाज

मेरठ : पति को छोड़ प्रेमी से रचाई शादी अब प्रेमी ने भी किया छल

  • January 15, 2018
  • 1 min read
मेरठ : पति को छोड़ प्रेमी से रचाई शादी अब प्रेमी ने भी किया छल

मेरठ | बॉलीवुड की फिल्म आर-पार का एक गाना है- ‘बाबू जी धीरे चलना,कार में जरा संभालना, बड़े धोखे हैं इस राह में’ मेरठ में यही गाना एक महिला पर सटीक बैठ रहा है | इश्क में अंधी महिला ने अपन्मे आशिक से शादी करने के लिए पहले तो पति को धोखा दिया, प्रेमी से शादी की | अब प्रेमी भी महिला को धोखा देकर फुर्र हो गया है | अब छह माह की गर्भवती पीड़िता ने रविवार को मेडिकल थाने में आपबीती सुनाकर बिलख पड़ी।

मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र निवासी महिला ने थानाध्यक्ष मेडिकल सतीश कुमार को बताया कि उसकी शादी करीब 17 साल पहले फलावदा निवासी युवक के साथ हुई थी। कुछ माह पहले महिला की नजदीकी एक युवक से हो गई। जिसके बाद महिला ने अपने तीन बच्चों को छोड़कर तलाक दे दिया। लेकिन समझौते के दौरान ससुराल पक्ष ने नौ माह की बेटी रखने से इंकार कर दिया। जिसके बाद महिला अपनी बेटी को साथ ले आई। जुलाई 2017 में महिला ने अपने प्रेमी से शादी कर ली। महिला अब छह माह की गर्भवती है। अब प्रेमी भी महिला को धोखा देकर फरार हो गया है | प्रेमी युवक ने महिला से छह लाख रुपये भी ऐंठ लिए और उसे छोड़कर चला गया। थानाध्यक्ष ने मामले की जानकारी की तो पता चला कि जिस युवक से महिला ने दूसरी शादी की है, वह भी शादीशुदा है।
अब पूरे मामले में पंचायत हो रही हैं | वहीँ महिला को लेकर भी तरह तरह की चर्चाएँ चल रही हैं |