बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 28, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

मेरठ के कारोबारी की कोरोना से मौत, दिल्ली के हॉस्पिटल में तोडा दम, हड़कंप

  • May 1, 2020
  • 1 min read
मेरठ के कारोबारी की कोरोना से मौत, दिल्ली के हॉस्पिटल में तोडा दम, हड़कंप

मेरठ | मेरठ के एक और व्यक्ति की शुक्रवार को दिल्ली के अस्पताल में कोरोना से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह पहले मेरठ के अस्पताल मे भर्ती था और उस समय उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसके बाद उसे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।

https://www.youtube.com/watch?v=v9dfcnRBxmk

मौत की खबर मिलते ही मेरठ पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम उसके परिवार और संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन करने की तैयारी कर रही है |

https://www.youtube.com/watch?v=GCWyX4Xiy68

खबर के अनुसार मरने वाले शख्स का मंडी में आलू का कारोबार था। मंडी के गेट के पास ही उसका मकान है। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने इसकी पुष्टि की है |