बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 18, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति

एक्शन में मायावती, सुनील चित्तौड़ सहित कई बड़े नेताओं को BSP से निकाला

  • November 10, 2019
  • 0 min read
एक्शन में मायावती, सुनील चित्तौड़ सहित कई बड़े नेताओं को BSP से निकाला

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी ने आगरा और अलीगढ़ जोन के लंबे समय तक कॉर्डिनेटर रहे पूर्व एमएलसी सुनील चित्तौड़ सहित सात नेताओं को बाहर निकाल दिया है। पार्टी विरोधी गतिविधि और अनुशासनहीनता के कारण इन पर यह कार्रवाई की गई है।

निष्काषित किए गए नेताओं में सुनील चित्तौड़ के अलावा पूर्व मंत्री नारायण सिंह सुमन, दो पूर्व विधायक कालीचरण सुमन और स्वदेश सिंह तीन पूर्व जिलाध्यक्ष भारतेंदु अरुण, मलखान सिंह व्यास और विक्रम सिंह शामिल हैं।

बसपा अध्यक्ष मायावती ने इसका आदेश जारी किया। सुनील चित्तौड़ की गिनती ब्रज में बसपा के बड़े नेताओं में होती थी। मंडल और जोनल कॉर्डिनेटर के अहम पदों पर वह काफी समय तक रहे। बसपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार आनंद ने बताया कि इन सभी को कई बार चेतावनी दी गई कि कार्यशैली में सुधार करें। इसके बावजूद ये लोग पार्टी विरोधी गतिविधियों से बाज नहीं आए। इस पर यह कार्रवाई की गई है।