बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति

BJP को 2019 में वाराणसी से ज्यादा गाजीपुर पर बढ़त दिलाकर भी हार गए मनोज सिन्हा

  • May 25, 2019
  • 1 min read
BJP को 2019 में वाराणसी से ज्यादा गाजीपुर पर बढ़त दिलाकर भी हार गए मनोज सिन्हा

लखनऊ । गाजीपुर लोकसभा और 2014 से ज्यादा वोट 2019 में लाकर भी भाजपा प्रत्याशी मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे मनोज सिन्हा अपनी सीट नही बचा सके । पूर्वांचल में भाजपा को सबसे ज्यादा वोटों का फायदा गाजीपुर में हुआ है। यहां मनोज सिन्हा ने अपने प्रभाव से वाराणसी से भी ज्यादा भाजपा को बढ़त दिला दी। इसके बाद भी सीट नहीं बचा सके। भाजपा ने पिछले लोकसभा चुनाव में भी मनोज सिन्हा को मैदान में उतारा था। तब मनोज सिन्हा ने 3 लाख 6 हजार 929 वोट हासिल कर सपा की शिवकन्या को हराया था।

https://youtu.be/yauzaKlbUnY

इस बार मनोज सिन्हा ने पिछली बार से 1 लाख 39 हजार 761 वोट ज्यादा हासिल किये। उन्हें 4 लाख 46 हजार 690 मत मिले। इसके बाद भी नहीं जीत सके। गाजीपुर में मनोज सिन्हा के कारण भाजपा के वोटों में हुई यह बढ़त पूर्वांचल में सबसे ज्यादा है। इसके अलावा मिर्जापुर, भदोही और बलिया में एक लाख से ज्यादा वोटों की बढ़ोतरी हुई है। चंदौली और वाराणसी में भाजपा पिछले चुनाव के मुकाबले 90 हजार से ज्यादा वोट हासिल कर सकी। लालगंज छोड़कर अन्य सीटों पर 50 हजार से 84 हजार ज्यादा वोट मिले हैं ।