बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 28, 2024
महाराष्ट्र राष्ट्रीय

महाराष्ट्र विधानसभा में जीएसटी विधेयक हुआ पारित

  • May 22, 2017
  • 1 min read
महाराष्ट्र विधानसभा में जीएसटी विधेयक हुआ पारित

मुम्बई। महाराष्ट्र विधानसभा ने विशेष सत्र के आखिरी दिन आज सर्वसम्मति से राज्य वस्तु एवं सेवा कर विधेयक पारित कर दिया। विधेयक पारित होने के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने सभी को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, ‘‘सभी राजनीतिक दलों में जीएसटी विधेयक पर सर्वसम्मति थी। आज सदन ने सर्वसम्मति से इसे पारित किया। मैं इसके लिए सदन को धन्यवाद देता हूं।’’

जीएसटी को एक जुलाई से लागू होने का मार्ग प्रशस्त करने के लिए इस विधेयक पर चर्चा करने और उसे अनुमोदित करने के लिए शनिवार को तीन दिवसीय विशेष सत्र शुरू हुआ था। सत्र के दौरान विधानसभा ने राज्य वस्तु एवं सेवा कर विधेयक समेत तीन विधेयक पारित किये। अन्य दो विधेयकों में एक स्थानीय प्राधिकरणों को मुआवजा से संबंधित है। दूसरा वर्तमान कानूनों से संबधित हैं, जब एक जुलाई को जीएसटी प्रभाव में आ जाएगा तब ये कानून निरस्त हो जाएंगे।