बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 19, 2024
राजनीति

लखनऊ : कांग्रेसियों ने निकाली मोदी सरकार की शवयात्रा

  • June 9, 2017
  • 1 min read
लखनऊ : कांग्रेसियों ने निकाली मोदी सरकार की शवयात्रा

लखनऊ। देश में हो रही किसानों की हत्या और सरकार की किसान विरोधी नीतियों पर कांग्रसियों ने आज शहर में केंद्र सरकार की शव यात्रा निकाली। ये शव यात्रा कुर्सी रोड मामा चौराहे से सगरा-भैंसा कुण्ड शमशान घाट तक निकाली गयी। श्मसान घाट पर इसका अंतिम संस्कार भी किया गया। इस दौरान कोंग्रेसियों ने मोदी-योगी, किसान विरोधी के नारे भी लगाये।  इसके अलावा मध्य प्रदेश के मंदसौर में किसानों पर गोलियां चलाये जाने के विरोध में एमपी सीएम शिवराज सिंह चौहान का पुतला फूँका।

कांग्रेसियों ने कहा की किसानों की हत्या दुर्भाग्यपूर्ण है। घटना में मृतक किसानों के परिजनों से दुःख प्रकट करने जाते समय कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी जी को जिस तरह से अलोकतांत्रिक तरीके से रोककर दफा 144 में गिरफ्तार किया गया। वह सरासर गलत है।  कांग्रसियों ने कहा कि एक तरफ केन्द्र की मोदी सरकार व मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह सरकार बड़े-बड़े पूंजीपतियों का कर्जा माफ कर उनकी तिजोरियां भरने का काम करती है। वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश सहित देश के अन्य राज्यों की सरकारें किसानों की जायज मांग करने वाले आयोजनों पर गोली-लाठी के माध्यम से उनकी हत्या करवाकर उनका मुँह बन्द करना चाहती है, इसकी जितनी भी निन्दा की जाय वह कम है। इससे भाजपा की किसान विरोधी रवैया स्पष्ट हो जाती है। पुतला दहन कार्यक्रम में लखनऊ शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बोधलाल शुक्ला, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव चौधरी सहित  कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।