बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय विशेष

विकास दुबे को बदमाश की बहन से हुआ था प्यार, फिर की लव मैरिज, इंग्लैंड और दिल्ली में पढ़ते हैं बेटे

  • July 9, 2020
  • 1 min read
विकास दुबे को बदमाश की बहन से हुआ था प्यार, फिर की लव मैरिज, इंग्लैंड और दिल्ली में पढ़ते हैं बेटे

कानपुर । कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के गुनहगार और यूपी के सबसे बड़े इनामी अपराधी विकास दुबे ने लव मैरिज की थी। विकास को एक बदमाश की बहन से प्यार हुआ। दोनों की मोहब्बत परवान चढ़ी तो शादी कर ली। बताया जाता है कि विकास कानपुर में अपनी पैठ बनाने के लिए ब्रह्मनगर स्थित मौसी के यहां आता था। वहां पर उसने अपनी महफिल सजाई और उसके बाद शस्त्री नगर में बैठक शुरू हो गई। उसी दौरान उसकी मुलाकात राजू खुल्लर से हुई। बाद में राजू की बहन से विकास को प्यार हो गया और दोनों ने शादी कर ली।

रिचा से हो गया था मनमुटाव –
कुछ समय बाद विकास और खुल्लर की दोस्ती दुश्मनी में बदल गई। विकास के जेल जाने के बाद पत्नी रिचा का भी उससे मनमुटाव हो गया था। इस दौरान रिचा भी उसे छोड़कर चली गई थी मगर बाद में वापस आ गई। बच्चों को इस झगड़े से दूर रखा गया। विकास दुबे का एक बेटा इंग्लैंड में पढ़ाई कर रहा और दूसरा दिल्ली में रहकर पढ़ रहा है।

खुल्लर ने भी ही हुई पूछताछ-
एसटीएफ को राजू के बारे में जानकारी मिली तो वह शास्त्री नगर कॉलोनी उसके आवास पहुंची। वहां पर उन्हें एक महिला मिली जिसे राजू के पिता ने कॉलोनी किराए पर दे दी थी। एसटीएफ की पूछताछ में महिला ने शहडोल का पता दिया। एक टीम शहडोल पहुंची। पूछताछ के दौरान राजू ने कहा कि उसने विकास से करीब डेढ़ दशक पहले संबंध खत्म कर लिए थे। टीम जब उसके घर आई तब वह नहीं था। टीम उसके बेटे आदर्श निगम को पूछताछ के लिए ले गई है। ज्ञानेंद्र को यह जानकारी लगी तो पहले एसटीएफ से संपर्क किया और बाद में शहडोल पुलिस अधीक्षक कार्यालय आया। उसको डर था कि एसटीएफ बेटे का एनकाउंटर कर सकती है। उसने अपनी जान भी खतरे में बताई।