बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 19, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति विशेष

इगलास और गंगोह सीट पर भाजपा में दावेदारों की लम्बी लाइन, हाईकमान से लेकर संघ के नेताओं तक सिफारिशों का दौर, ये हैं दावेदार-

  • September 23, 2019
  • 1 min read
इगलास और गंगोह सीट पर भाजपा में दावेदारों की लम्बी लाइन, हाईकमान से लेकर संघ के नेताओं तक सिफारिशों का दौर, ये हैं दावेदार-

लखनऊ | यूपी में विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना जारी होते ही सत्ताधारी दल भाजपा में टिकट के दावेदारों की लम्बी लाइन है | अलीगढ के इगलास विधानसभा सीट पर पर दावेदारों की बड़ी लाइन है | भाजपा के सांसदों से लेकर विधयकों और आरएसएस के नेताओं पर दावेदारों की सिफारिशों का दवाब है | हाईकमान से लेकर जिले तक दावेदार अपनी अपनी गोटियां फिट करने में जुटे हैं | इगलास पर भाजपा से रामसखी कठेरिया, राजकुमार सहयोगी, श्वेता दिवाकर, महेश खटीक, संजू बजाज, फूल सिंह दिवाकर, सांसद राजवीर दिल के पुत्र और अरुण फौजी के नाम मुख्य रूप से चर्चाओं में हैं |

https://www.youtube.com/watch?v=HQ04BNtMpW4

वहीँ सहारनपुर की गंगोह विधानसभा सीट के उपचुनाव को लेकर भी भाजपा में टिकट पाने के लिए लाइन लंबी है। संघ नेताओं से भी संपर्क साधा जा रहा है। पार्टी में अंदरूनी तौर पर यह बात भी सामने आ रही है कि गंगोह सीट के जातीय समीकरणों और पूर्व के चुनावों के मद्देनजर गुर्जर बिरादरी से प्रत्याशी घोषित होने की संभावना है। उसमें सहारनपुर जिले के अलावा पड़ोसी जनपद शामली से भी गुर्जर बिरादरी के नेता को टिकट दिया जा सकता है। हालांकि भाजपा नेता अभी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=lzDN_aTO1RI

गंगोह से दावेदारों में मांगेराम टरडक, मुकेश चौधरी, मनोज चौधरी, पद्म सिंह ढायकी, ओमपाल सैनी सहित कई नाम हैं, जो सहारनपुर के हैं। इसके अलावा शामली जिले से पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह के पुत्र मनीष चौहान और पूर्व सांसद दिवंगत हुकुम सिंह की पुत्री मृगांका सिंह का नाम भी चर्चाओं में है। अब देखना यह है कि इन दोनों सीटों पर भाजपा किस नेता पर भरोसा जताती है |