बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 19, 2024
अंतरराष्ट्रीय

लंदन: मस्जिद से निकले लोगो को कार ने कुचला, 1 की मौत

  • June 19, 2017
  • 1 min read
लंदन: मस्जिद से निकले लोगो को कार ने कुचला, 1 की मौत

लंदन में एक और हादसा । उत्तरी लंदन में सोमवार को एक कार चालक ने कुछ पैदल यात्रियों को कुचल डाला। बताया जा रहा है कि इसमें एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस का कहना है कि वाहन के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है|  एक मुस्लिम नेता ने कहा कि हादसा तब हुआ जब लोग नमाज पढ़कर निकल रहे थे। हादसा लंदन के समयानुसार रात 12.20 पर मुस्लिम वेलफेयर हाउस के बाहर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घायलों में कई ऐसे लोगों के शामिल होने का अंदेशा है जो तरावीह (रमजान में रात में पढ़ी जाने वाली विशेष नमाज) पढ़कर मस्जिद से निकले थे। मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने इसे ‘बड़ी घटना ‘ बताया है और कहा कि ‘कई लोग हताहत ‘ हुए हैं। उन्होंने कहा कि माना जा रहा है कि गिरफ्तार किया गया व्यक्ति वाहन का ड्राइवर है। समाचार पत्र ‘गार्डियन ‘ के अनुसार ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरीजा मे ने इसे ‘भयावह घटना ‘ करार दिया। उन्होंने कहा, ‘ ‘घायल हुए लोगों, उनके प्रियजन और मौके पर मौजूद आपात सेवा के लोगों के साथ मेरी प्रार्थनाएं हैं।” आतंकवाद रोधी विभाग के अधिकारियों ने पुलिस के साथ मिलकर इस घटना की जांच कर रहे हैं। एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि वैन की टक्कर में कुल 10 लोग घायल हुए हैं। इससे पहले पुलिस ने एक बयान में कहा,  “18 जून को स्थानीय समयानुसार रात 12.20 बजे पुलिस को सूचित किया गया कि एक वाहन ने राहगीरों को टक्कर मार दी है।” मुस्लिम काउंसिट ऑफ ब्रिटेन (MCB) ने अपने ट्विटर हैंडल पर कहा, “हमें बताया गया कि नमाज के बाद घर लौट रहे पैदल यात्रियों पर एक वैन चढ़ गई है। हमारी संवेदनाएं पीड़ितों के साथ हैं।” इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। यह मस्जिद से  सिस्टर्स रोड  के निकट है जहां यह हादसा हुआ। यह मस्जिद एक समय इस्लामी कट्टरपंथ का गढ़ थी, लेकिन नए प्रबंधन के तहत चीजें पूरी तरह बदल गर्इं।