बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 28, 2024
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

इलाहाबाद: “लोगों के लिये नज़ीर बनें महिला स्वयं सहायता समूह”

  • August 6, 2017
  • 1 min read
इलाहाबाद: “लोगों के लिये नज़ीर बनें महिला स्वयं सहायता समूह”
शशांक मिश्रा/इलाहाबाद | उत्तर प्रदेश भूमि सुधार निगम इलाहाबाद द्वारा संचालित यू0पी0सोडिक लैण्ड रिक्लेमेशन तृतीय परियोजना के  अन्तर्गत जनपद में उत्तर प्रदेश भूमि सुधार निगम इलाहाबाद द्वारा  पी0वाई0-1 से पी0वाई0-6 तक कुल 268 महिला स्वयं सहायता समूहो का गठन किया गया है जिसमें 102 समूहो में आजीविका सहायता धनराशि भेजी जा चुकी है 34 समूहो में आयजनित गतिविधि संचालित करा दी गयी है 17 महिला स्वयं सहायता समूहो मे 11 सिलाई मशीन 8 दोना पत्तल बनाने की मशीन तथा 8 समूहो को मिठाई डिब्बा बनाने की सामग्री का वितरण उत्तर प्रदेश भूमि सुधार निगम इलाहाबाद द्वारा दिनांक-05/08/2017 को परियोजना प्रबन्धक कार्यालय उत्तर प्रदेश भूमि सुधार निगम झंूसी इलाहाबाद में  विधायक प्रवीण पटेल 256 विधान सभा फूलपुर के कर कमलो से उत्तर प्रदेश भूमि सुधार निगम इलाहाबाद के सौजन्य से किया गया , कार्यक्रम के अन्तर्गत परियोजना प्रबन्धक  राम गोपाल पाठक उत्तर प्रदेश भूमि सुधार निगम इलाहाबाद द्वारा परियोजना की विस्तृत जानकारी  विधायक को दी गयी तथा महिला स्वयं सहायता समूहो के महिलाओ द्वारा समूहो मे की जा रही गतिविधियो से  विधायक को अवगत कराया गया ।
फूलपुर विधायक प्रवीण पटेल ने कहा कि सरकार  का लक्ष्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर समाज की मुख्य धारा जोडना है स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को प्रोत्साहित किया जाय एवं उन्हे सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं से अवगत कराया जाय स्वयं सहायता समूह ठीक से कार्य कर रहा है या नही इसकी निरन्तर मानीटरिंग की जाय अच्छे कार्य कर रहे स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को सम्मानित उनका उत्साहवर्धन किया जाय। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से कहा कि वे लोग गांव के लिए एक नजीर बने जिसे देखकर अन्य लोग भी आपसे जुडने हेतु प्रेरित हो सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओँ चलायी जा रही है जिसका क्रियान्वयन जमीनी स्तर तक किया जाना जाय ग्रामीण लोगों को स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से सरकार योजनाओं के बारे में विस्तृत से बताते हुए उन्हें उन योजनाओं का लाभ से लाभविन्त किया जाय।
 इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश भूमि सुधार निगम के समस्त कर्मचारी  राजकुमार जायसवाल लेखाकार , संजय कुमार मिश्र अधिशाषी (कम्प्यूटर) ,यतीन्द्र प्रताप सिंह डी0सी0 ,सजय कुमार सिंह टी0सी0ओ0 यशवन्त कुमार मानचित्रक के अतिरिक्त एल0डी0एम0, प्रतिनिधि डी0सी0 एन0आर0एल0एम0 प्रतिनिधि उप कृपि निदेशक इलाहाबाद श्री मनोज कुमार सिंह कृषि विज्ञान केन्द्र कौशाम्बी भी उपस्थित थे।
अन्त में परियोजना प्रबन्धक  राम गोपाल पाठक द्वारा माननीय विधायक जी को कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिये आभार प्रकट किया गया।