बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 28, 2024
दिल्ली-एनसीआर राजनीति राष्ट्रीय हरियाणा

अच्छे दिनों का ख्वाब दिखाकर BJP-RSS ने किसानों को छला, हरियाणा में बर्बर लाठीचार्ज शर्मनाक : अलका लांबा

  • September 11, 2020
  • 1 min read
अच्छे दिनों का ख्वाब दिखाकर BJP-RSS ने किसानों को छला, हरियाणा में बर्बर लाठीचार्ज शर्मनाक : अलका लांबा

नई दिल्ली | भाजपा शासित हरियाणा में गुरूवार को कुरुक्षेत्र के पीपली में किसान विरोधी अध्यादेश के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानो पर पुलिस के बर्बर लाठीचार्ज की देशभर में भर्त्सना हो रही है | खटटर सरकार विपक्ष के निशाने पर है | कांग्रेस ने भी मोदी सरकार पर निशाना साधा है | कांग्रेस की प्रवक्ता अलका लांबा ने मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है | अलका ने भाजपा और आरएसएस पर किसानो को छलने का आरोप लगाया है | उन्होंने किसानो से जातियों से बाहर निकलकर एकजुट होने और सरकार से लड़ने का आव्हान किया है |अलका लांबा ने यह भी कहा है कि मोदी सरकार की प्राथमिकता में किसान नहीं उद्योगपति हैं, कांग्रेस ने हमेशा अन्नदाता को सम्मान दिया, अवसर दिए और आर्थिक रूप से सशक्त किया,लेकिन BJP सरकार उन्हें बर्बाद करने पर तुली है ।

अलका लांबा ने ट्वीट कर लिखा कि- #BJP की #हरियाणा सरकार ने #Kurukshetra में किसानों पर बर्बर लाठीचार्ज किया जो शर्मनाक है, अन्नदाताओं के साथ दुश्मनों ऐसा व्यवहार मोदी सरकार की हकीकत बयान करने को काफी है। अच्छे दिनों का ख्वाब दिखाकर BJP-RSS ने किसानों को छला है। जातियों से ऊपर उठकर किसानों को एक होकर लड़ना होगा.

एक अन्य ट्वीट में अलका लम्बा ने लिखा कि- सरकार शोषण करने वाले कानून बना रही है, वहीं पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए हर तरह से तैयार है, मोदी सरकार की प्राथमिकता में किसान नहीं उद्योगपति हैं, कांग्रेस ने हमेशा अन्नदाता को सम्मान दिया, अवसर दिए और आर्थिक रूप से सशक्त किया, लेकिन BJP सरकार उन्हें बर्बाद करने पर तुली है ।

अलका लांबा ने एक और ट्वीट में लिखा कि- जवान के साथ धोखा, किसान के साथ धोखा, युवा बेरोजगारों के साथ धोखा, धो डालो ऐसी किसान विरोधी सरकार को…