बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 28, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ महाराष्ट्र

महाराष्ट्र से कोश्यारी का हो सकता है तबादला, कलराज बन सकते हैं राज्यपाल

  • November 27, 2019
  • 1 min read
महाराष्ट्र से कोश्यारी का हो सकता है तबादला, कलराज बन सकते हैं राज्यपाल

मुंबई | महाराष्ट्र के सियासी घटनाक्रम से छवि को पहुंचे नुकसान की भरपाई के लिए केंद्र सरकार राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का तबादला कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक, राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र कोश्यारी की जगह ले सकते हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=hd4TDpHu0EU

मिश्र हिमाचल प्रदेश से स्थानांतरित होकर 9 सितंबर को राजस्थान के राज्यपाल बने थे। उत्तराखंड के सीएम और राज्यसभा सदस्य रह चुके कोश्यारी पर कांग्रेस ने भी सवाल उठाए हैं। पार्टी प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा, राज्यपाल ने संविधान, नियम, कानून, मिसाल और परंपराओं की बिल्कुल परवाह नहीं की।