बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 16, 2024
उत्तर प्रदेश

जौनपुर : खाई में गिरी रोडवेज बस, 8 की मौत

  • June 15, 2017
  • 0 min read
जौनपुर : खाई में गिरी रोडवेज बस, 8 की मौत

जौनपुर। यूपी में एक और बड़ा हादसा हुआ है |  जिले के सिकरारा क्षेत्र में राज्य परिवहन निगम की एक बस के खाई में गिरने से 8 यात्रियों की मौत हो गई और 35 बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस के अनुसार इलाहाबाद से आजमगढ़ जा रही परिवहन निगम की बस सई नदी के पास पहुंचते ही असंतुलित होकर पुल के बगल से वह खाई में जा गिरी।  इस हादसे में 4 यात्रियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि 4 ने बाद में दम तोड़ा। हादसे में 35 लोगों के घायल होने की सूचना है। मौके पर पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए हैं। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।