बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
राष्ट्रीय

केजरीवाल ने कहा- ‘ऐसा लोकतंत्र बनाने की जरूरत जहां लोग सीधे शासन में भागीदारी कर सके’

  • November 26, 2019
  • 0 min read
केजरीवाल ने कहा- ‘ऐसा लोकतंत्र बनाने की जरूरत जहां लोग सीधे शासन में भागीदारी कर सके’

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि ऐसा लोकतंत्र बनाने की जरूरत है, जहां लोग सीधे तौर पर शासन में भागीदारी कर सकें। वह दिल्ली विधानसभा में ‘कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन’ (सीपीए) द्वारा आयोजित ‘यूथ पार्लियामेंट सेशन’ के शुभारंभ के दौरान भागीदारों को संबोधित कर रहे थे।

दिल्ली पहली बार वार्षिक सीपीए आयोजन की मेजबानी कर रही है। इसमें राष्ट्रमंडल के 24 देशों के 47 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। केजरीवाल ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि लोकतंत्र एक स्थिर प्रक्रिया नहीं है, यह एक जीवंत प्रक्रिया है। सभ्यता के साथ यह विकसित होती रहती है।’’ मुख्यमंत्री ने विभिन्न राष्ट्रों के प्रतिभागियों से लोकतंत्र को ऐसे मायने में देखने का आग्रह किया, जहां लोगों का उनके चुने हुए प्रतिनिधियों और सरकार के विभिन्न कार्यों पर सीधा नियंत्रण हो।