बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 19, 2024
जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय

मोदी सरकार कश्मीर में फेल, अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमला, 6 की मौत

  • July 10, 2017
  • 1 min read
मोदी सरकार कश्मीर में फेल, अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमला, 6 की मौत

जम्मू-कश्मीर | लम्बे चौड़े दावे करने वाली केंद्र में बैठी मोदी सरकार जम्मू कश्मीर में पूरी तरह से फेल दिखाई दे रही है | महबूबा के साथ सत्ता में शामिल भाजपा के राज में आज प्रसिद्द अमरनाथ यात्रा पर अनंतनाग में  आतंकियों ने हमला कर दिया | अमरनाथ यात्रा पर  हुए हमले ने मोदी सरकार की कश्मीर में विफलता की पोल खोल दी है | आतंकी हमले में 7 यात्रियों की मौत की सूचना है जिसमे 5 महिला यात्री हैं | सेना ने आतंकियों की खोज के लिए घाटी में सर्च अभियान छेड़ा दिया है |

घाटी से आ रही ख़बरों के अनुसार आज शाम 8 बजे के करीब अमरनाथ यात्रा में अनंतनाग के करीब यात्रा में शामिल बस पर आतंकियों ने गोलीबारी कर हमला किया | हमले में 7 लोगो की मौत की खबर है जबकि 14 लोग घयल बताये जा रहे हैं | हमले ने देश को स्तब्ध कर दिया है | सोशल मीडिया से लेकर राजनेता तक सभी हमले की निंदा कर रहे हैं | पीएमओ स्थिति पर नजर रखे हुए है | राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल खुद कश्मीर में पहुंचे हैं |

अमरनाथ यात्रा पर हमले से मोदी सरकार को भी लोग निशाने पर ले रहे हैं | सोशल मीडिया पर भाजपा की आलोचना भी हो रही है | शिवसेना और पैंथर पार्टी खुलकर विरोध में उतर आये हैं | विपक्ष भी हमले की निंदा कर रहा है | वर्तमान हालात यह हैं कि मोदी सरकार जम्मू कश्मीर में पूरी तरह से विफल साबित हो रही है |