बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 18, 2024
उत्तर प्रदेश

कासगंज : Watsapp के जरिये नफरत फ़ैलाने वाला ग्रुप एडमिन रामसिंह पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • February 6, 2018
  • 1 min read
कासगंज : Watsapp के जरिये नफरत फ़ैलाने वाला ग्रुप एडमिन रामसिंह पुलिस ने किया गिरफ्तार

कासगंज | व्हाट्सऐप पर नफरत फैलाने और हिंसा भड़काने के लिए उकसाने वाला वीडियो शेयर करने वाले ग्रुप एडमिन को गिरफ्तार किया गया है पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए शख्स का नाम राम सिंह है राम सिंह ने व्हाट्सऐप पर आगजनी का वीडियो पोस्ट कर कैप्शन में भड़काऊ बातें लिखी थीं। उत्तर प्रदेश के कासगंज में किस तरह एक मामूली विवाद को सांप्रदायिक हिंसा में बदलने की साजिश की गई उसका राज अब खुलता जा रहा है इसी क्रम में पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो सोशल नेटवर्किंग के जरिए नफरत फैलाने का काम कर रहा था।

कासगंज के SP ने सोशल नेटवर्किंग के जरिए हिंसा भड़काने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है उन्होंने बताया कि वीडियो शेयर करने वाले इसी व्हाट्सऐप ग्रुप का एक अन्य सदस्य अजय गुप्ता फरार चल रहा है गिरफ्तार किए गए राम सिंह को कल जेल भेज दिया जाएगा पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शख्स ने एक धर्मस्थल के आग से राख हुए हिस्से का वीडियो बनाकर पोस्ट किया है फरार आरोपी ने भी व्हाट्सऐप ग्रुप में इस वीडियो को शेयर करने के अलावा भड़काने वाले कैप्शन के साथ कई अन्य तस्वीरें भी शेयर की हैं।

इस बीच कासगंज हिंसा में मारे गए चंदन गुप्ता का परिवार आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेगा चंदन के परिवार से सीएम योगी की यह मुलाकात दोपहर करीब 12.30 बजे मुख्यमंत्री कार्यालय एनेक्सी में होगी। सीएम से मिलने चंदन गुप्ता की बहन मां और परिवार के सदस्य जाएंगे माना जा रहा है चंदन का परिवार दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और बचे हुए आरोपियों की जल्द धरपकड़ की मांग करेगा इसके अलावा पीड़ित परिवार हिंसा पर एक जांच की मांग भी कर सकता है। चंदन गुप्ता सामाजिक तौर पर काफी सक्रिय था कई संस्थाओं से जुड़ा था और ब्लड डोनेशन के साथ गरीबों को कंबल बांटने जैसे सामाजिक काम करता था जिसके चलते परिवार चंदन गुप्ता के लिए मुख्यमंत्री से कुछ मांगे भी रख सकता है।

अभी भी सुलग रहा है कासगंज
26 जनवरी को दो पक्षों में हिंसा भड़क गई थी इस दौरान चंदन गुप्ता नाम के युवक की गोली लगने से मौत हो गई थी इलाके में हालात अभी भी पूरी तरह कंट्रोल में नहीं है चंदन के आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है इसके बाद सोमवार शाम कासगंज में एक बार फिर एक धर्म स्थल को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया जिसके बाद कासगंज के एसपी ने कड़ी कार्रवाई करते हुए इलाके के तीन चौकी प्रभारियों को लाइन हाजिर कर दिया।