बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 28, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज हिंसा : धरने पर चन्दन का परिवार, गुरु की गिरफ़्तारी पर किन्नरों का भी प्रदर्शन जारी

  • January 30, 2018
  • 1 min read
कासगंज हिंसा : धरने पर चन्दन का परिवार, गुरु की गिरफ़्तारी पर किन्नरों का भी प्रदर्शन जारी

लखनऊ | कासगंज में हिंसा के बाद अब पुलिस द्वारा गिरफ्तारियों को लेकर लोगो में आक्रोश है | वहीँ चन्दन के परिवार ने न्याय के लिए धरना देना शुरू कर दिया है | गणतंत्र दिवस पर तिरंगा यात्रा के दौरान कासगंज में तीन दिन तक हिंसा के बाद भले ही धीरे-धीरे यहां जीवन पटरी पर लौट रहा है, पर हिंसा के दौरान मारे गए चंदन के परिवार के लोग न्याय की अपेक्षा में हैं। आज कासगंज में चंदन के परिवारीजन के साथ इस मामले में गिरफ्तार अन्य लोगों के परिवार के सदस्यों के साथ किन्नरों ने भी प्रदर्शन किया। इस दौरान सड़क जाम करने के साथ ही जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। वहीँ किन्नरों के गुरु को भी पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने से किन्नर आंदोलनरत हैं |

कासगंज में आज गांधी मूर्ति पर चंदन की हत्या के मामले में निर्दोष लोगों की गिरफ्तारी के विरोध में उनके परिवार के लोगों ने जाम लगाया है। इनके साथ ही किन्नर गुरु पूजा की गिरफ्तारी से यहां के सभी किन्नरों में बेहद आक्रोश है। सुबह से ही सब सड़कों पर उतर आए हैं।यह सभी गांधी प्रतिमा पर धरने पर बैठे वहां पर गिरफ्तार लोगों के परिवारीजन के साथ आ गए हैं। किन्नरों ने शहर के मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन किया। इसमें चंदन की मौत हो गई थी। वहीं जिला प्रशासन के विरोध में मृतक चंदन का परिवार धरने पर बैठ गया है। चंदन के परिवार वालों का कहना है कि जब तक चंदन का हत्यारा पकड़ा नहीं जाता तब तक हमारा धरना जारी रहेगा। हमें न्याय चाहिए। हमारे बेटे का क्या दोष था जो उसे गोली मारी गई। वह केवल 22 वर्ष का था। जब तक इस मामले के आरोपी पकड़े नहीं जाते तब तक हम धरना जारी रखेंगे।