बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
उत्तर प्रदेश

कासगंज बवाल : सीएम योगी की BJP नेताओं से शांति बनाये रखने की अपील, जिले की सीमाएं सील

  • January 27, 2018
  • 1 min read
कासगंज बवाल :  सीएम योगी की BJP नेताओं से शांति बनाये रखने की अपील, जिले की सीमाएं सील

कासगंज | कासगंज बवाल के दुसरे दिन योगी सरकार मीडिया में आ रही ख़बरों के बाद हरकत में आई है | हिंसा को रोकने के लिए सीएम योगी खुद नजर बनाये हुए हैं | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के जिलाध्यक्ष सहित विधायक और अन्य पार्टी नेताओं को फोन पर शांति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले में प्रशासन को उपद्रवी तत्वों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए। दोनों पक्षों से शांति व सद्भाव बनाए रखने की अपील की है। युवक की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए प्रशासन से पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद करने को कहा। पुलिस ने मिश्रित आबादी वाले इलाकों और संवेदनशील इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी है

वहीँ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है | उन्होंने हालातों पर काबू पाने की बात कही है | कासगंज प्रशासन ने जिले की सीमाएं सील कर दी हैं | बाहरी लोगो के प्रवेश पर पाबन्दी लगा दी गयी है | प्रत्येक वाहन को चेक करके ही आगे बढ़ने दिया जा रहा है |

https://www.youtube.com/watch?v=WVz8rd8k1QA