बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 28, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति

कर्नाटक में कांग्रेस और JDS के बीच कोई विवाद नहीं : कुमारस्वामी

  • December 29, 2018
  • 1 min read
कर्नाटक में कांग्रेस और JDS के बीच कोई विवाद नहीं : कुमारस्वामी

बेंगलुरू। कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने प्रदेश की गठबंधन सरकार के सहयोगियों कांग्रेस और जदएस के बीच किसी तरह के विवाद से शुक्रवार को इंकार कर दिया जबकि उनकी अपनी पार्टी जदएस से ही नाराजगी के स्वर उभरे हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=8Tu044GXp5c

इस बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘कोई नाराजगी नहीं है…क्या मैं नाराज लगता हूं। उनसे पूछा गया था कि कई मुद्दों पर जदएस के कार्यकर्ताओं और नेताओं की कांग्रेस के साथ क्या कोई नाराजगी है। उन्होंने कहा, ‘‘कुछ लोग कुछ मसलों पर चर्चा कर रहे हैं, मैं इसकी जिम्मेदारी नहीं ले सकता हूं।’’