बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 18, 2024
मध्य प्रदेश राष्ट्रीय

कुछ देर बाद खुद ज्योतिरादित्य सिंधिया कर सकते हैं ऐलान, ‘कमलनाथ होंगे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री’

  • December 13, 2018
  • 1 min read
कुछ देर बाद खुद ज्योतिरादित्य सिंधिया कर सकते हैं ऐलान, ‘कमलनाथ होंगे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री’

भोपाल। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री के नाम पर चला रहा पेंच अब समाप्त हो गया हैं। बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के नाम को मंजूरी दे दी है। इसी के साथ ही पिछले दो दिनों से चल रहा सस्पेंस अब समाप्त हो गया है। हालांकि अभी औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। आज देर शाम तक सीएम का नाम स्प्पष्ट हो जाएगा |


कुछ ही देर बाद विधायक दल की बैठक खत्म होने के बाद में मुख्यमंत्री के नाम की औपचारिक घोषणा की जाएगी। इससे पहले मुख्यमंत्री की रेस में कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया थे। इससे पहले राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद के लिए संभावित उम्मीदवारों में चल रही खींचतान के बीच राहुल गांधी ने कहा था कि पार्टी विधायकों और कार्यकर्ताओं की राय ले रही है तथा नामों की जल्द ही घोषणा करेगी।


https://www.youtube.com/watch?v=9COuWDvl8OM