बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 28, 2024
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

जयंत चौधरी से डरी योगी सरकार, बिजनौर जाने से रोका, मेरठ में गिरफ्तार

  • August 18, 2017
  • 1 min read
जयंत चौधरी से डरी योगी सरकार, बिजनौर जाने से रोका, मेरठ में गिरफ्तार

लखनऊ | यूपी की सत्ता में काबिज भाजपा की योगी सरकार अब अपने राजनैतिक विरोधियों की आवाज़ के दमन पर उतर आई है | मेरठ कृषि यूनिवर्सिटी में प्रोफ़ेसर के उत्पीडन से तंग आकर आत्महत्या करने वाले छात्र राहुल चौधरी की शोक सभा में जयंत चौधरी पहुंचे थे | पश्चिमी यूपी में राहुल चौधरी की आत्महत्या से जाटो में भारी आक्रोश है | शुक्रवार को जयंत चौधरी राहुल चौधरी की शोकसभा में पहुंचे थे, जहां हजारों छात्र और नौजवान एकत्रित थे | इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ नौजवानों में भारी आक्रोश  था |

शोकसभा के बाद बिजनौर में पुलिस हिरासत में किसान जसवंत राठी की मौत पर परिवारजनों को सांत्वना देने के लिए जैसे ही रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी  निकले  मेरठ पुलिस ने उनको सैंकड़ो समर्थको के साथ गिरफ्तार कर लिया | जयंत चौधरी की गिरफ्तारी से रालोद में आक्रोश फ़ैल गया और प्रदेश सरकारइलाफ जमकर नारेबाजी हुई | बिजनौर में रालोद के सैंकड़ो कार्यकर्ताओं ने जयंत की गिरफ्तारी के विरोध में कलेक्ट्रेट घेर लिया | अलीगढ , हाथरस, मथुरा, लखनऊ सहित तमाम जिलो में जयंत की गिरफ़्तारी का रालोद कार्यकर्ताओं ने विरोध किया | दरअसल बिजनौर में हजारों किसान मृतक जसवंत राठी के घर इकट्ठा थे | प्रदेश सरकार को जयंत चौधरी के बिजनौर पहुँचने से लॉ & आर्डर बिगड़ने का अंदेशा था | इसलिए जयंत से डरी योगी सरकार ने उन्हें  मेरठ में ही गिरफ्तार करा लिया |

रालोद युवराज जयंत चौधरी ने गिरफ्तारी के बाद कहा कि योगी सरकार पुलिस के जरिये गुंडागर्दी पर उतारू है, सरकार हर मोर्चे पर विफल है | उन्होंने कहा है कि किसानो और नौजवानों की हत्या हो रही है, सरकार मौन है ? उन्होंने कहा कि गिरफ्तार कराकर सरकार आवाज़ नहीं दबा सकती | उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल किसानो और नौजवानों के मुद्दों पर पूरे प्रदेश में आन्दोलन करेगा | किसानो और नौजवानों के लिए एक हजार गिरफ्तारी देने को तैयार हैं |

रालोद के पश्चिमी यूपी के अध्यक्ष डॉ अनिल चौधरी को भी जयंत के साथ गिरफ्तार किया गया | गिरफ़्तारी के बाद उन्होंने कहा कि योगी सरकार तानाशाही पर उतर आई है | लोकतंत्र का यह शर्मनाक दौर है | उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल अब चुप नहीं बैठेगा, सरकार से हर मोर्चे पर किसानो और युवाओं के लिए लड़ाई लडेगा |

जयंत की गिरफ्तारी के बाद पश्चिम की सियासत गरमा गयी है | रालोद में जयंत की गिरफ्तारी से उबाल है जो जल्द ही सडको पर आ सकता है |