बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 16, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़

जो हारा नहीं, वो जिया नहीं : जयंत चौधरी RLD

  • May 25, 2019
  • 1 min read
जो हारा नहीं, वो जिया नहीं : जयंत चौधरी RLD

नई दिल्ली | लोकसभा चुनाव में महागठबंधन में शामिल राष्ट्रीय लोकदल को भले ही एक भी सीट हासिल नहीं हो पाई हो लेकिन रालोद के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी का हौसला कम नहीं हुआ है | जयंत चौधरी ने देशभर के रालोद कार्यकर्ताओं के लिए एक सन्देश जारी कर हार से सबक लेने और पुनः किसानो के लिए संघर्ष करने का वायदा किया है | रालोद उपाध्यक्ष का यह सन्देश सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है |

https://www.youtube.com/watch?v=xnjitkXVgeA

जयंत चौधरी ने रालोद कार्यकर्ताओं के लिए जारी किये वीडियो सन्देश में कहा है कि रालोद कार्यकर्ताओं ने सन्देश भेजे हैं, हिम्मत से काम लेने को कहा है, मैं सभी को सकारात्मक सन्देश देने के लिए आभार व्यक्त किया है | उन्होंने कहा कि जो हारा नहीं, वो जिया नहीं | उन्होंने कहा कि जीवन में हार भी होती है, जीत भी होती है | हमें इससे सबक लेना चाहिए | उन्होंने कहा कि जीवन के हर मोड़ पर आत्म सुधार की सम्भावना होती है | मैं बिल्कुल भी निराश नहीं हूँ, सभी संभावनाएं खुली हुई हैं, मैं आपसे वायदा करता हूँ कि समय के साथ फिर दोबारा किसानो के लिए नई ऊर्जा के साथ आएंगे और संघर्ष करेंगे |