बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 19, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

अखिलेश यादव से मिले जयंत चौधरी, सीट बंटवारा लगभग फाइनल !

  • November 23, 2021
  • 1 min read
अखिलेश यादव से मिले जयंत चौधरी, सीट बंटवारा लगभग फाइनल !

लखनऊ | यूपी में सपा-रालोद का गठबंधन लगभग फाइनल हो गया है | रालोद प्रमुख जयंत चौधरी मंगलवार को लखनऊ अखिलेश यादव के आवास पहुंचे | सूत्र कहते है कि अखिलेश यादव से उनके आवास पर मुलाकात के बाद सीटों का बंटवारा लगभग फाइनल हो गया है |

बताया जा रहा है कि दोनों अखिलेश के आवास पर इस मुद्दे पर बात कर रहे हैं। दरअसल सपा और रालोद के बीच मथुरा, बुलंदशहर और मुजफ्फरनगर आदि की कई विधानसभा सीटों पर मंथन चल रहा है। दोनों ही दलों के इन सीटों पर अपने-अपने दावे हैं। इन्हीं सब पर बात करने के लिए और गठबंधन को अंतिम रूप देने के लिए जयंत चौधरी लखनऊ पहुंचे हैं। माना जा रहा है कि मंगलवार को इस गठबंधन और सीटों के बंटवारे पर अंतिम मुहर लग सकती है। सूत्रों का कहना कि जयंत को अखिलेश ने 36 सीट दे दी हैं |