बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

अलीगढ़ के जाट नेता को जान से मारने की धमकी, मांगी 10 लाख की रंगदारी

  • January 11, 2020
  • 1 min read
अलीगढ़ के जाट नेता को जान से मारने की धमकी, मांगी 10 लाख की रंगदारी

अलीगढ़ । गाजियाबाद के बदमाशों ने राष्ट्रीय जाट एकता संगठन के अध्यक्ष चौ.सुनील सिंह से दस लाख की रंगदारी मांग कर सनसनी मचा दी है। पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। साथ में हमले के मुकदमे में गवाही देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। सुनील की तहरीर पर क्वार्सी थाने में इसका मुकदमा दर्ज हुआ है। इस धमकी के तार दो वर्ष पहले सुनील पर हुए हमले से भी जुड़ रहे हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=ueEiewhLpjc

वर्ष 2018 में सुनील सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी सुखरावली और उसकी पत्नी मनीषा पर जानलेवा हमला हुआ था। जिसमें दोनों बुरी तरह से जख्मी हो गये थे। इसका वर्तमान में अदालत में ट्रायल चल रहा है। पत्नी की गवाही हो चुकी है। अब सुनील की गवाही होनी है।

https://www.youtube.com/watch?v=6KztnuppMHk

उक्त घटना के दो मुख्य आरोपी मनवीर और रणवीर जमानत पर बाहर हैं। सात जनवरी को सुनील के फोन पर अज्ञात नंबर से फोन आया जिसमें भविष्य में गवाही देने से रोकते हुए धमकाया गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच की तो अमित तोमर, आकाश तोमर, जितेंद्र चौधरी निवासीगण डेटाखुर्द पिसावा के नाम से धमकाने वालों की पहचान हुई। ये सभी गाजियाबाद में रहते हैं और आपराधिक छवि वाले हैं। फोन पर धमकी देने के साथ दस लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी है। एसएसपी के आदेश पर क्वार्सी थाने में मनवीर और रणवीर के साथ अमित तोमर, आकाश तोमर और जितेंद्र चौधरी के खिलाफ धमकी देने और रंगदारी मांगने का मामला दर्ज दर्ज कराया है।