बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
अंतरराष्ट्रीय

जापान में नई सरकार के लिए शुरू हुआ चुनावी अभियान, आबे बोले- ‘बनी रहेगी हमारी सरकार’

  • October 10, 2017
  • 1 min read
जापान में नई सरकार के लिए शुरू हुआ चुनावी अभियान, आबे बोले- ‘बनी रहेगी हमारी सरकार’

तोक्यो। जापान में संसद के निचले सदन के लिए 22 अक्तूबर को होने वाले चुनाव के वास्ते 12 दिन का प्रचार अभियान आज शुरू हो गया. इसमें सैकड़ों उम्मीदवार सड़कों पर उतरे. प्रधानमंत्री शिंजो आबे की सत्तारूढ़ पार्टी को विपक्षी दलों के फिर से एकजुट होने से चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. आबे ने उनकी पार्टी के स्थिर नेतृत्व की प्रतिबद्धता जतायी क्योंकि उन्होंने मतदाताओं का समर्थन हासिल किया है |

गौरतलब है कि अपनी भारत यात्रा के दौरान शिंजो आबे ने पीएम मोदी के साथ भारत में देश की पहली बुलेट ट्रेन की नींव रखी थी। बुलेट ट्रेन का ये प्रोजेक्ट अहमदाबाद से मुंबई तक का है. इस पर करीब करीब 1 लाख करोड़ रुपए का खर्च आएगा. दोनों नेता सुबह 10 बजे साबरमती रेलवे स्टेशन के पास एथलेटिक स्‍टेडियम में बुलेट ट्रेन की नींव रखेंगे |

भारत सरकार की ओर से कहा गया कि इस प्रोजेक्ट को निर्धारित समय से एक साल पहले यानी 2022 में पूरा कर लिया जाएगा. सबसे पहले दोनों देशों के बीच बुलेट ट्रेन को लेकर 2015 में समझौत हुआ था | इसके अनुसार जापान में चलने वाली बुलेट ट्रेन की तरह मुंबई से अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन चलाने को मंजूरी दी गई थी। उन्होंने उत्तर कोरिया पर कड़ा रुख अपनाने का वादा किया.इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा सुधार युवा पीढ़ियों पर बोझ को कम करेगा | आबे ने कहा कि हम मजबूती के साथ खड़े रहेंगे. शोर मचाने या नारों के बजाय हमारे पास नीतियां हैं जो भविष्य के रास्ते खोल सकती हैं |

-एजेंसी