बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 19, 2024
जम्मू-कश्मीर दिल्ली-एनसीआर ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर के नए LG होंगे BJP के दिग्गज नेता मनोज सिन्हा, राष्ट्रपति ने किया मनोनयन

  • August 6, 2020
  • 1 min read
जम्मू-कश्मीर के नए LG होंगे BJP के दिग्गज नेता मनोज सिन्हा, राष्ट्रपति ने किया मनोनयन

नई दिल्ली । जम्मू-कश्मीर के नए उप राज्यपाल (एलजी) पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता मनोज सिन्हा होंगे। समाचार एजेंसी एएनआई ने जानकारी दी है कि जीसी मूर्मू के इस्तीफे को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने स्वीकार कर लिया है और उन्होंने मनोज सिन्हा को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर का नया उप राज्यपाल नियुक्त किया है।

दरअसल, बुधवार शाम को गिरीश चंद्र मुर्मू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। मुर्मू ने ऐसे वक्त में इस्तीफा दिया है, जब जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के एक साल पूरे हुए।