बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 28, 2024
बिज़नेस

जेटली ने कहा वर्तमान हालात में वाजिब है सात से आठ फीसदी विकास दर

  • June 1, 2017
  • 1 min read
जेटली ने कहा वर्तमान हालात में वाजिब है सात से आठ फीसदी विकास दर

नयी दिल्ली | वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज कहा कि नोटबंदी से आर्थिक विकास प्रभावित नहीं हआ है और वर्तमान वैश्विक हालात के मद्देनजर सात से आठ फीसदी की विकास दर एकदम वाजिब है, जेटली ने यहां अपने मंत्रालय के तीन वर्ष की उपलब्धियों पर संवाददाताओं से चर्चा में कहा कि सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) निर्धारण के कई कारक होते हैं और किसी एक कारक को इसके लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016-17 के प्रारंभ में आर्थिक गतिविधियाें प्रभावित हुयी थी। उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने कल जीडीपी के आंकड़े जारी किये जिसमें वर्ष 2016-17 में आर्थिक विकास दर 7.1 प्रतिशत रही और नोटबंदी के बाद जनवरी -मार्च तिमाही में यह 6.1 प्रतिशत रही।