बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
दिल्ली-एनसीआर ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

BJP सांसद साक्षी महाराज के किसान विरोधी बयान के खिलाफ भारतीय युवा कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

  • March 17, 2021
  • 0 min read
BJP सांसद साक्षी महाराज के किसान विरोधी बयान के खिलाफ भारतीय युवा कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

नई दिल्ली । भारतीय युवा कांग्रेस ने मंगलवार को भाजपा सांसद साक्षी महाराज के विवादित बयान जिसमे उन्होंने देश के अन्नदताओ को आतंकी, खालिस्तानी और दलाल बोला है उसके विरुद्ध प्रदर्शन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने साक्षी महाराज के घर के बाहर उनका पुतला जला कर अपना विरोध दर्ज कराया। देश के अन्नदाता कृषि कानूनों के खिलाफ खुद के अस्तित्व को बचाए रखने के लिए आंदोलन कर रहे है, जिसमे अनेक किसान भाई शहीद हो गए है, और सरकार के सांसद उन्हे आतंकी बोल रहे है, यह बेहद शर्मनाक है।

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी जी ने कहा कि मोदी सरकार के सांसदों का रवैया अत्यंत शर्मनाक है, भाजपा आरएसएस को यह समझना चाहिए की देश में अगर किसान नहीं होगा तो देश ही नहीं होगा, देश की कल्पना करना बेमानी होगा। उन्होंने कहा की देश के युवा किसानों के साथ है, और मजबूती से किसानों की लड़ाई लड़ेंगे। मोदी सरकार कुंभकर्णी नींद में है, आखिर उद्योगपतियों की चौकीदारी की ऐसी क्या मजबूरी है की सरकार को किसानों का दर्द नही दिख रहा है?

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी जी ने यह भी कहा की मोदी सरकार और भाजपा पूंजीपतियों के लिए कार्य कर रही मोदी सरकार किसानों की मांगे न मानकर जनादेश का अपमान कर रही है और किसानों को आतंकी कह कर न सिर्फ किसानों का बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक का अपमान कर रही है। देश के प्रधानमंत्री पूंजीपतियों के गुलाम बन कर रह गए है और केंद्र सरकार सिर्फ और सिर्फ हम दो और हमारे दो की सरकार बन कर रह गई है। उन्होंने यह भी कहा की यह सरकार किसान विरोधी है, देश के प्रधानमंत्री संसद में आंदोलनरत अन्नदताओं को आंदोलनजीवी बताते है और उनके सांसद अपना अधिकार मांग रहे किसानों को आतंकी व खालिस्तानी बोलते है, इससे उनकी नीति और नीयत स्पष्ट हो जाती है। भारतीय युवा कांग्रेस किसानों की लड़ाई लड़ रही है और आगे भी लड़ते रहेगी, हम सरकार को मनमानी नहीं करने देंगे।

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राहुल राव ने कहा कि भाजपा और उसके नेता किसान विरोधी है, सरकार और उसके सांसद किसान आंदोलन में शहीद हुए किसान भाइयों के लिए एक शब्द तक नही कहा, वही दूसरी तरफ शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे किसान भाइयों को आतंकी बोलकर अपमानित कर रहे है, जो की बेहद शर्मनाक है, देश के अन्नदताओं का ये अपमान युवा कांग्रेस बर्दास्त नही करेगी। हम यह मांग करते है की साक्षी महाराज देश भर के अन्नदताओं से माफी मांगे और भाजपा उन्हे तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करे। प्रदर्शन में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राहुल राव, राष्ट्रीय सचिव मुकेश कुमार, विनीत कंबोज और अनेकों दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।