बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 28, 2024
छात्र एवं शिक्षा ब्रेकिंग न्यूज़ समाज

AMU में उठा नजीब का मुद्दा, CBI पर लगाए ये आरोप-

  • October 15, 2019
  • 1 min read
AMU में उठा नजीब का मुद्दा, CBI पर लगाए ये आरोप-

अलीगढ | अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्र नेताओं ने कहा कि कब्र से लाश खोदकर लाने वाली सीबीआई तीन साल में जेएनयू छात्र नजीब का पता नहीं लगा सकी। छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर एएमयू के चुंगी गेट पर धरना दे रहे छात्रों ने सोमवार को जेएनयू छात्र नजीब के गायब होने का मामला उठाया। दरअसल तीन साल पहले नजीब जेएनयू से गायब हुआ था। मंगलवार को इसको लेकर दिल्ली में प्रदर्शन होने जा रहा है, जिसमें जेएनयू के साथ ही दूसरे विश्वविद्यालय के छात्र शामिल होंगे।

https://www.youtube.com/watch?v=v9dfcnRBxmk

एएमयू छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष नदीम अंसारी ने कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार को आड़े हाथ लिया। कार्यक्रम को छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष फैजुल हसन, फारूक लोधी आदि ने संबोधित किया। छात्रों के धरना पर विश्वविद्यालय के अधिकारियों की नजर है। आंदोलित छात्रों के खिलाफ कार्रवाई पर विचार किया जा रहा है। इगलास विधान सभा उप चुनाव को लेकर जनपद में आचार संहिता के साथ-साथ धारा 144 लागू है। विश्वविद्यालय के अधिकारी बार-बार इसका अहसास छात्रों को कराने का प्रयास कर रहे हैं।