बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 20, 2024
जम्मू-कश्मीर

2014 इंदिरा गाँधी शांति पुरुस्कार इसरो को मिला

  • May 18, 2017
  • 0 min read
2014 इंदिरा गाँधी शांति पुरुस्कार इसरो को मिला

नयी दिल्ली | भारतीय अंतरिक्ष अनुंसधान संगठन (इसरो) को शांति तथा सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए आधुनिक प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को बढ़ावा देने की खातिर आज यहां प्रतिष्ठित इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार प्रदान किया गया।
पूर्व प्रधानमंत्री तथा इंदिरा गांधी स्मारक न्यास के ट्रस्टी मनमोहन सिंह ने यहां एक समारोह में इसरो को वर्ष 2014 के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया। पुरस्कार इसरो के अध्यक्ष ए एस किरन कुमार ने ग्रहण किया। पुरस्कार के रूप में एक करोड़ रुपए का चेक तथा प्रशस्त्रि पत्र दिया गया। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष एवं न्यास की प्रमुख सोनिया गांधी सहित कई लोग गण्यमान्य लाेग मौजूद थे। उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की अध्यक्षता वाली जूरी ने इसरो को इस सम्मान के लिए चुना था।