बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 18, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ विशेष स्वास्थ्य

अच्छी खबर : भारत में नहीं होंगी कोरोना से ज्यादा मौतें, ये है वजह-

  • March 26, 2020
  • 1 min read
अच्छी खबर : भारत में नहीं होंगी कोरोना से ज्यादा मौतें, ये है वजह-

नई दिल्ली | देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच डॉक्टर नरिंदर मेहरा का दावा है कि भारत के लोगों की इम्युनिटी काफी बेहतर है। जिसके कारण भारत में दूसरे देशों की तरह डेथ टोल नहीं बढ़ेगा। #ICMR के पूर्व नेशनल चेयरमैन और एम्स इम्यूनोलॉजी के पूर्व डीन डॉक्टर नरिंदर मेहरा ने बताया कि आम तौर पर किसी भी वायरल इंफेक्शन के बाद लिंफोसाइट काउंट बढ़ जाता है लेकिन कोविड-19 के हमले में बॉडी का लिंफोसाइट काउंट नीचे चला जाता है और बाद में शख्स की मौत भी हो जाती है।

https://www.youtube.com/watch?v=0-YkiRsMR6Y

लिंफोसाइट्स सफेद रक्त कोशिकाएं हैं जो शरीर की मुख्य प्रकार की प्रतिरक्षा कोशिकाओं में से एक हैं। उन्होंने बताया कि देश में कम मौतों की तीन वजह है। फिजिकल डिस्टेंसिंग, इम्यून सिस्टम और वातावरण. हमारा हल्दी, अदरक और मसाले वाला खाना भी हमारी इम्युनिटी में इजाफा करता है। वहीं डॉक्टर नरिंदर मेहरा का कहना है कि वो अब फ्रांस, अमेरिका, हंगेरियन कंट्री से कोरोना के सैंपल लेकर इंटरनेशनल स्टडी का मन बना रहे हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=1UCGkkLQfv0

डॉक्टर नरिंदर मेहरा का दावा है कि भारत में बाकी देशों की तुलना में डेथ रेट नहीं बढ़ेगी। इसकी वजह ब्रोड बेस इन्युनिटी है। उन्होंने कहा कि इटली, स्पेन और अमेरिका की तरह भारत में डेथ रेट नहीं बढ़ेगी। इटली और स्पेन में कोरोना वायरस के कारण सबसे ज्यादा मौतें दर्ज की गई है. बता दें कि भारत में कोरोना वायरस तेजी से अपने पैर पसार रहा है। अब तक भारत में कोरोना वायरस के 600 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं. वहीं कोरोना वायरस के कारण देश में 12 लोगों की मौत भी हो चुकी है। कोरोना के संकट को रोकने के लिए देश में 21 दिनों का लॉकडाउन लगा है। जो कि 14 अप्रैल तक रहेगा।