बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 18, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

UP में कोरोना का खौफ, रेड जोन में हैं ये 8 जिले-

  • April 28, 2020
  • 1 min read
UP में कोरोना का खौफ, रेड जोन में हैं ये 8 जिले-

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के सात जिले कोरोना के चलते रेड जोन में हैं । ये वो जिले हैं जहां मरीजों की संख्या 100 से ज्यादा है। आगरा में तो यह तीन सौ पार कर चुकी है। सबसे खराब स्थिति यहीं की है। इसके बाद कानपुर नगर और लखनऊ का नंबर है। यहां मरीजों की संख्या क्रमश: 197 और 196 है। कोरोना वायरस काे लेकर यूपी के जो जिले रेड जोन में है वो – आगरा, लखनऊ, कानपुर नगर, सहारनपुर, नोएडा, मुरादाबाद, फिरोजाबाद और मेरठ हैं।

https://youtu.be/GBLLXz9aiIs

24 घंटे में मिले इतने पॉजिटिव-
24 घंटों में आगरा में 12 लखनऊ में दो, नोएडा में 16, कानपुर में 27, पीलीभीत में एक, मुरादाबाद में तीन, मेरठ में तीन,बरेली में एक, बुलंदशहर में 12, हापुड़ में एक, फिरोजाबाद में 17, प्रतापगढ़ में एक, बिजनौर में एक, बदायूं में दो,रामपुर में एक, अलीगढ़ में 10, जालौन में एक झांसी में एक और एक गोरखपुर के साथ 113 मरीज कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं।

https://youtu.be/WNBlADoVyBY

सोमवार को मिले 113 नए मरीज –
प्रदेश में सोमवार को कोरोना से संक्रमित 113 नए मरीज सामने आए हैं। इनमें अकेले कानपुर के ही 27 हैं। इसके बाद सबसे ज्यादा मरीज 17 फिरोजाबाद में पाए गए हैं। इस तरह अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 1986 पहुंच गई है। इसमें तबलीगी जमात के 1089 हैं। प्रदेश में कोरोना से प्रभावित 60 जिले हैं। झांसी और गोरखपुर कोराना सोमवार को संक्रमित जिलों में शामिल हो गए हैं। 399 मरीज अब तक ठीक होकर घर वापस जा चुके हैं।

https://youtu.be/a634SgkjnfA

प्रदेश में अबतक 31 की मौत-
कोरोना वायरस की वजह से अब तक 31 मौतें हो चुकी हैं। इनमें सबसे ज्यादा मौतें आगरा में 10 हुई हैं। मुरादाबाद में छह मौतें हुई हैं। इसके बाद मेरठ में पांच मौतें हुई हैं। कानपुर में तीन मौतें हुई हैं। लखनऊ, वाराणसी, बस्ती, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, अलीगढ़ और श्रावस्ती में एक-एक मौत हुई है।