बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 25, 2024
अंतरराष्ट्रीय ब्रेकिंग न्यूज़

घर और सड़कें ! श्रीलंका में, चीन ने भारत से मुकाबले के लिए सस्ते निर्माण की पेशकश की !!

  • August 26, 2018
  • 0 min read
घर और सड़कें ! श्रीलंका में, चीन ने भारत से मुकाबले के लिए सस्ते निर्माण की पेशकश की !!

दिल्ली| चीन हिंद महासागर में अपना प्रभाव बढ़ाने की कोशिशों में जुटा है। इसके लिए उसने श्रीलंका में घर और सड़कें बनाने का प्रस्ताव दिया है। वह भी काफी कम कीमत पर। चीन इसके जरिए श्रीलंका में भारत की ओर से चलाई जा रही निर्माण परियोजनाओं को चुनौती देना चाहता है। श्रीलंका के पूर्वी क्षेत्र जाफना में लंबे समय तक चले गृहयुद्ध के एक दशक बाद वहां निर्माण कार्यों की काफी जरूरत है। ऐसे में चीन इस मौके को हाथ से नहीं जाने देना चाहता।
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, चीन का यह प्रस्ताव ऐसे वक्त आया है जब उस पर श्रीलंका के हम्बनटोटा पोर्ट में बड़ा निवेश करके उसे कर्ज के बोझ में दबाने का आरोप लग रहा है। चीन की रेलवे कंपनी बीजिंग इंजीनियरिंग ग्रुप का एक प्रोजेक्ट अप्रैल में ही रोक दिया गया है। यह प्रोजेक्ट 30 करोड़ डॉलर (करीब 24.5 करोड़ रुपए) का था। इसके तहत श्रीलंका के जाफना में 40 हजार घर बनाए जाने थे। जाफनावासियों ने शिकायत की थी कि वहां ईंटों के बजाय कांक्रीट के घर बनाए जा रहे हैं।
भारत ने की पेशकश : जाफना में चीनी कंपनी का प्रोजेक्ट रुकने के बाद भारत ने हाउसिंग प्रोजेक्ट शुरू करने का प्रस्ताव दिया था। हालांकि, इसे अभी मंजूरी नहीं मिली है। भारत पहले भी श्रीलंका में 44 हजार घर बना चुका है। उसे यहां पलय एयरपोर्ट और कांकेसंथुरई बंदरगाह बनाने का प्रोजेक्ट भी मिला है।
अब चीन ने रखा सस्ते घर बनाने का प्रस्ताव : श्रीलंका कैबिनेट के दो वरिष्ठ मंत्रियों ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि चीन श्रीलंका में अपने प्रतिद्वंदियों के मुकाबले सस्ते घर, सड़कें बनाने के लिए तैयार हो गया है। वह जल्द से जल्द गांव में निर्माण परियोजनाओं को शुरू करना चाहता है।