बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

योगी के शहर गोरखपुर में चल रहे अवैध हुक्का बार, युवकों ने आपसी विवाद में तानी पिस्टल

  • February 17, 2019
  • 1 min read
योगी के शहर गोरखपुर में चल रहे अवैध हुक्का बार, युवकों ने आपसी विवाद में तानी पिस्टल

राशिद अकेला/ गोरखपुर | सीएम योगी के शहर गोरखपुर में युवा पीढ़ी और बच्चों को हुक्का बार नशे की लत लगा रहे हैं | शहर में दर्जनभर अवैध हुक्का बार चल रहे हैं जिनमे मासूम घरवालों को गुमराह कर नशा करते हैं और राह पकड़ रहे हैं |आये दिन हो रहे झगडे कहीं किसी दिन शहर में बड़ा बवाल भी करा सकते हैं | बीती रात्रि तो गोलघर मंगलम टॉवर स्थित हुक्का बार में आपसी विवाद के बाद पिस्टल निकल गई। हुक्का पीने आए दो युवकों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई उसके बाद एक ने अपने पास से पिस्टल निकाल ली। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। हुक्का-बार में लगे सीसी फुटेज में पूरी घटना कैद हो गई है।

पुलिस के मुताबिक गोरखनाथ थाना क्षेत्र गार्डन हाउस निवासी अहमद हुसैन हुक्का बार में आया था। कूड़ाघाट निवासी अमन गुप्ता भी हुक्का बार में पहुंच गए। पैर पर पैर चढ़ जाने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई और अमन ने पिस्टल  निकाल ली। हुक्का बार के संचालक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसी कैमरे का फुटेज कब्जे में ले लिया है। एसपी सिटी विनय सिंह ने बताया कि अहमद हुसैन की तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

https://www.youtube.com/watch?v=J8v93i7e0eI

सवाल यह है कि नौजवानों को भटका रहे हुक्का बारों पर पुलिस आखिर क्यों कार्यवाही नहीं करती ?