बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 19, 2024
दिल्ली-एनसीआर ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

IYC के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी बोले- ‘मोदी है तो महंगाई है’

  • February 17, 2021
  • 1 min read
IYC के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी बोले- ‘मोदी है तो महंगाई है’

नई दिल्ली | देश में आसमान छू रही एलपीजी गैस और पैट्रॉल-डीजल के दामों पर युवा कांग्रेस ने आक्रोश व्यक्त किया है| भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी जी ने महंगाई के लिए केंद्र की मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है और पूंजीवाद जो बढ़ावा देने का आरोप लगाया है| भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी जी ने कहा है कि रसोई गैस सिलेंडर ₹50 फिर महंगा हुआ है| मोदी सरकार का बजट आने के बाद से 11 दिनों के अंदर गैस पर ₹75 बढ़ दाम चुके हैं| उन्होंने कहा कि अपने पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए मोदी सरकार आम जनता की जेब पर खुलेआम डाका डाल रही है| गैस महँगी होने से आम आदमी त्राहि त्राहि कर रहा है और सरकार मौन होकर देख रही है| उन्होंने कहा कि ‘बहुत हुई महंगाई की मार-अबकी बार मोदी सरकार’ का नारा देने वाले अब खुद पूंजीपतियों की तिजोरी भरने के लिए मध्यमवर्ग और गरीब जनता की जेब लूट रही है|

श्रीनिवास बीवी जी ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम मोदी सरकार लगातार बढाकर देश के प्रत्येक वर्ग को लूट रही है | पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ने से किसान, नौजवान, व्यापारी और मजदूर सहित प्रत्येक वर्ग परेशान है| उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में कच्चे तेल की कीमते महँगी थी तब भी आमजन को कम रेट में पेट्रोल-डीजल मिलता था लेकिन आज कच्चा तेल सस्ता है तब भी मोदी सरकार अपने पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुँचाने के लिए आम आदमी को लूट रही है|

श्रीनिवास बीवी ने कहा कि मोदी सरकार के अगर यही अच्छे दिन थे तो देश को ऐसे अच्छे दिन नहीं चाहिए, मोदी सरकार पुराने दिन ही वापिस कर दे| उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार की महंगाई के जरिये चल रही लूट का हिसाब आम आदमी वोट में माध्यम से लेगा | युवा कांग्रेस के अध्यक्ष ने कहा कि कल तक जो भाजपा नेता महंगाई महंगाई चिल्लाते थे आज मोदी-शाह की जोड़ी के डर से मौन हैं| उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जनविरोधी सरकार है, इनके ग़लत फ़ैसले ही इसको ले डूबेंगे|