बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 19, 2024
उत्तर प्रदेश दिल्ली-एनसीआर राष्ट्रीय

कांग्रेस को बचाना है तो प्रियंका गांधी को अध्यक्ष बनाना चाहिये : आचार्य प्रमोद कृष्णम

  • December 19, 2020
  • 1 min read
कांग्रेस को बचाना है तो प्रियंका गांधी को अध्यक्ष बनाना चाहिये : आचार्य प्रमोद कृष्णम

नई दिल्ली | कांग्रेस में नए अध्यक्ष को लेकर रार थमने का नाम नहीं ले रही है | अब कांग्रेस नेता और प्रियंका गाँधी के सलाहकार आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी को नया अध्यक्ष बनाने की मांग की है | आचार्य प्रमोद कृष्णम का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है | लोग इसपर तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं |

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ट्वीट किया कि- मंथन से ही “अमृत” निकलता है लेकिन किसी को “विष पान” भी करना पड़ता है, कांग्रेस को बचाना है तो प्रियंका गांधी को अध्यक्ष बनाना चाहिये और कोई “रास्ता” नहीं है, अन्यथा जन- गण-मन गाने के लिये तैयार हो जाओ.