बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
हरियाणा

गुरुग्राम में पति के दोस्त ने नशीला प्रसाद खिलाकर महिला से किया दुष्कर्म

  • November 20, 2019
  • 1 min read
गुरुग्राम में पति के दोस्त ने नशीला प्रसाद खिलाकर महिला से किया दुष्कर्म

हरियाणा के गुरुग्राम में महिला को प्रसाद में नशीला पदार्थ खिलाकर पति के दोस्त द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर महिला पश्चिम थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर-5 थाना क्षेत्र निवासी 25 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी गांव बजघेड़ा में कपड़े प्रेस करने की दुकान है। उनके पड़ोस में 28 वर्षीय युवक रहता है। आरोपी और महिला के पति की दोस्ती है। दोनों का ढाई साल से एक दूसरे के घर पर आना-जाना है।

महिला का आरोप है कि पिछले दिनों महिला अपनी दुकान पर कपड़े प्रेस कर रही थी। इस दौरान आरोपी युवक आया और उसे प्रसाद दिया। प्रसाद खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। इस पर वह अपने घर आ गई। पीछे-पीछे आरोपी भी उसके घर आ गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने पर जब उसने विरोध किया तो उसने जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच चल रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएगा।