बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 19, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

अलीगढ़ के लिए आज ऐतिहासिक दिन, PM मोदी करेंगे राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय और डिफेन्स कैरिडोर का शिलान्यास

  • September 14, 2021
  • 1 min read
अलीगढ़ के लिए आज ऐतिहासिक दिन, PM मोदी करेंगे राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय और डिफेन्स कैरिडोर का शिलान्यास

अलीगढ | अलीगढ के लिए बड़ी खबर है | आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लोधा में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय और डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर अलीगढ़ नोड का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को शिलान्यास समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। सवा घंटे में सीएम ने अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और भाजपाइयों को अधिक से अधिक भीड़ जुटाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इन दोनों योजनाओं से अलीगढ़ मंडल और आसपास जिलों के विकास को तेज गति मिलेगी।

सोमवार को सीएम योगी दोपहर 12.30 बजे हेलिकॉप्टर से लोधा आए। वह गोरखपुर से वायुयान से आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पहुंचे और वहां से हेलिकॉप्टर से अलीगढ़ आए। हेलिकॉप्टर से उतरने के बाद वह सीधे मंच पर आ गए। मंच पर उन्होंने उद्योग मंत्री सतीश महाना, प्रभारी मंत्री सुरेश राणा, राज्य मंत्री संदीप सिंह, सांसद सतीश गौतम, एटा सांसद राजवीर सिंह राजू, मंडलायुक्त गौरव दयाल, जिलाधिकारी सेल्वा कुमार जे, डीआईजी दीपक कुमार और एसएसपी कलानिधि नैथानी सहित एसपीजी के अधिकारियों से वार्ता की।

सीएम योगी ने पंडाल, पीएम का मंच, पास में बनने वाले दो मंच देखे। सुरक्षा के साथ पार्किंग की भी जानकारी ली। सीएम ने विवि का अपडेट मॉडल और नक्शा देखा। इस बार वह नए कलेवर के मॉडल से संतुष्ट दिखे। निर्माण कार्य भव्य, गुणवत्तापूर्ण और समय से कराने के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के शिलान्यास की तैयारियों की जानकारी की। समूचे कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा को पुख्ता रखने के लिए कहा। बारिश होने की सूरत में वैकल्पिक इंतजाम भी करने के लिए कहा। जनता को सुविधाजनक आवागमन देने, जाम नहीं लगने देने के संबंध में निर्देशित किया। ये भी कहा कि खाने पैकेट समय से लोगों को दिए जाएं। पीने के पानी, शौचालय की परेशानी न हो। आवश्यकता अनुसार कूलर और पंखे लगाए जाएं।