बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
हिमाचल प्रदेश

भाजपा : हिमाचल के मुख्यमंत्री होंगे जयराम ठाकुर

  • December 24, 2017
  • 0 min read
भाजपा : हिमाचल के मुख्यमंत्री होंगे जयराम ठाकुर

शिमला। हिमाचल का अगला सीएम कौन होगा, इसका ऐलान विधायक दल की बैठक में होना था। भाजपा हाईकमान गुजरात के बाद अब हिमाचल के सीएम का नाम तय करने में जुट गए थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जयराम ठाकुर हिमाचल के मुख्यमंत्री की शपथ लेगें। जयराम हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक तौर पर महत्वूपर्ण मंडी क्षेत्र के पहले नेता हैं जो मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। मंडी में ज्यादा सीटें होने के कारण उसे अहम माना जाता है।

मंडी की सेराज विधानसभा सीट से पांचवीं बार विधायक बने 52 साल के जयराम हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल की शर्मनाक हार के बाद राज्य के शीर्ष पद के दावेदारों की रेस में शामिल हो गए। धूमल शनिवार रात तक दावेदारों की रेस में मजबूती से डटे थे, लेकिन बाद में उन्होंने अपने कदम पीछे खींच लिए। पार्टी विधायकों के एक धड़े ने पूर्व मुख्यमंत्री धूमल का समर्थन किया था। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा भी मुख्यमंत्री पद की रेस में आगे चल रहे थे। प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और धूमल की अगुआई वाली राज्य सरकार में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री का पद संभाल चुके जयराम राजपूत नेता हैं और उन्हें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का करीबी समझा जाता है।