बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

रामराज्य या गुंडाराज, NCRB के आंकड़ों में महिलाओं के खिलाफ सर्वाधिक अपराध यूपी में, साइबर क्राइम व दलित उत्पीड़न भी सबसे आगे

  • October 22, 2019
  • 1 min read
रामराज्य या गुंडाराज, NCRB के आंकड़ों में महिलाओं के खिलाफ सर्वाधिक अपराध यूपी में, साइबर क्राइम व दलित उत्पीड़न भी सबसे आगे

अलीगढ़ । नेशनल क्राईम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) ने मंगलवार को साल 2017 का आपराधिक डेटा जारी किया है। जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार यूपी में महिलाओं के खिलाफ सबसे ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं। साल 2016 में महिलाओं के खिलाफ दर्ज होने वाले मामलों की संख्या 49 हजार 262 थी, जो साल 2017 में बढ़कर 56 हजार 11 हो गई।

https://www.youtube.com/watch?v=WsxBDHqWS6E

एनसीआरबी के अनुसार देश के कुल दर्ज होने वाले मामलों में करीब 14 फीसदी उत्तर प्रदेश में दर्ज किए गए। हलांकि हत्या के मामलों में कमी दर्ज की गई है। साल 2016 में हत्याओं के करीब 4889 मामले दर्ज किए गए, वहीं 2017 में 4324 मामले ही प्रकाश में आए। साथ ही दलित उत्पीड़न के भी सबसे ज्यादा मामले भी यूपी में ही दर्ज किए गए है। साल 2016 में एसटीएसीट के खिलाफ करीब 10 हजार 426 ऐसे मामले दर्ज हुए, जो साल 2017 में बढ़कर 11 हजार 444 हो गए।

https://www.youtube.com/watch?v=v9dfcnRBxmk

साइबर क्राइम के भी सबसे ज्यादा मामले यूपी में ही दर्ज किए गए। 2016 में साइबर अपराध के करीब 2639 मामले दर्ज किए गए, जो 2017 में दोगुने होकर 4971 हो गए। वहीं देश में दर्ज होने वाले कुल अपहरण के 20.8 फीसदी मामले भी उत्तर प्रदेश में दर्ज किए गए।