बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 25, 2024
झारखण्ड ब्रेकिंग न्यूज़

झारखण्ड चुनाव : हेमंत सोरेन का मुख्यमंत्री बनना तय, JMM बनी सबसे बड़ी पार्टी

  • December 23, 2019
  • 0 min read
झारखण्ड चुनाव : हेमंत सोरेन का मुख्यमंत्री बनना तय, JMM बनी सबसे बड़ी पार्टी

रांची | झारखंड विधानसभा चुनाव के परिणाम आने लगे हैं और शुरुआती रुझान में भाजपा को नुकसान होता दिख रहा है और महागठबंधन लगातार बढ़त बनाये हुए है. अगर यही ट्रेंड परिणाम में बदला तो हेमंत सोरेन के सिर पर एक बार फिर ताज सज सकता है | शुरुआत रुझानों की बात करें तो अभी झारखंड मुक्ति मोर्चा 27 सीटों पर आगे चल रही है. पिछले चुनाव में झामुमो 19 सीटों पर जीती थी. यानी अभी झामुमो को आठ सीटों का फायदा हो रहा है. महागठबंधन के उसके साथी जिनमें कांग्रेस और राजद शामिल है क्रमश: 14 और 03 सीटों पर आगे चल रहे हैं |

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस चुनाव में दो विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं. वे दुमका विधानसभा सीट से भाजपा नेता लुईस मरांडी से पीछे चल रहे थे, लेकिन अब वे दुमका और बरहेट दोनों विधानसभा क्षेत्र से आगे चल रह हैं. बरहेट से वे भाजपा के सिमोन मालतो से आगे चल रहे हैं. महेशपुर विधानसभा सीट से स्टीफन मरांडी आगे चल रहे हैं, जबकि निरल पूर्ति मझगांव से आगे चल रहे हैं. नलिन सोरेन शिकारीपाड़ा से झामुमो के उम्मीदवार हैं और वे लगातार बढ़त बनाये हुए हैं. सराईकेला से चंपई सोरेन आगे चल रहे हैं.