बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 18, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति

झारखण्ड के सीएम बने हेमंत सोरेन, राहुल हुए शामिल, पीएम मोदी ने दी बधाई

  • December 29, 2019
  • 1 min read
झारखण्ड के सीएम बने हेमंत सोरेन, राहुल हुए शामिल, पीएम मोदी ने दी बधाई

रांची | झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता हेमंत सोरेन ने झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। मंत्रिमंडल के सहयोगी के रूप में कांग्रेस के दो और राष्ट्रीय जनता दल का एक विधायक ने भी शपथ ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए हेमंत सोरेन को रविवार को बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य के विकास के लिए केन्द्र की ओर से हरसंभव सहायता दिये जाने का आश्वासन दिया।

https://www.youtube.com/watch?v=DYGhwAVWZLw

इस कार्यक्रम में राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोह गहलोत, कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह, डीएमके प्रमुख स्टालिन, आजेडी नेता तेजस्वी यादव, वामपंथी नेता डी राजा, सीताराम येचुरी, आप सांसद संजय सिंह, शरद यादव समेत कई नेता मौजूद रहें। हालांकि कई वरिष्ठ नेताओं ने इस कार्यक्रम से किनारा कर लिया था।

https://www.youtube.com/watch?v=I-BowuOEko0

कांग्रेस के दो और आरजेडी का एक विधायक ने ली मंत्री पद की शपथ
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव और कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने भी मंत्री पद की शपथ ली। दोनों को कांग्रेस आलाकमान की ओर से संदेश दे दिया गया था। साथ ही राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के विधायक सत्यानंद भोक्ता ने भी मंत्री पद का शपथ ली।