बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ स्वास्थ्य

स्वस्थ रहना है तो करें जोगिंग, इन बीमारियों से रखती है दूर

  • January 24, 2018
  • 1 min read
स्वस्थ रहना है तो करें जोगिंग, इन बीमारियों से रखती है दूर

हमें फिट रखने के साथ ही कई बीमारियों से दूर रखती है Jogging। वैज्ञानिकों का भी कहना है कि Jogging करने से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि उम्र भी बढ़ती है। नियमित रूप से Jogging करने वालों का फैट बर्न होता है, कलेस्ट्रॉल सामान्य रहता है और ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है। हर हफ्ते 1 से ढाई घंटे की Jogging शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए काफी है। वैसे तो सामान्य रूप से कोई भी स्वस्थ व्यक्ति Jogging कर सकता है लेकिन जॉगिंग करने से पहले कुछ चीजों का ध्यान रखना जरूरी है।

रनिंग एक्सपर्ट मनीष गौड़ बता रहे हैं 2 महीने का Jogging रूटीन-

पहला सप्ताह: 7 मिनट की वॉक के बाद 1 मिनट जॉगिंग करें। इस प्रक्रिया को 3-4 बार दोहराएं। इसे सप्ताह में 3 दिन चलाएं।
दूसरा सप्ताह : 6 मिनट वॉक करें, 2 मिनट Jogging। इसे 4 बार दोहराएं। इस प्रक्रिया को भी सप्ताह में 3 दिन तक चलाएं।
तीसरा सप्ताह : 5 मिनट वॉक और 3 मिनट Jogging करें। इस क्रिया को 4 बार दोहराएं और हफ्ते में 3 दिन इसे करें।
चौथा सप्ताह : इस हफ्ते 50-50 का अनुपात होना चाहिए, 4 मिनट वॉक और 4 मिनट Jogging। इसे भी 4 बार रिपीट करें। सप्ताह के 3 दिन ऐसा करें।
पांचवां सप्ताह : 3 मिनट वॉक और 5 मिनट Jogging शुरू करें। इसे 4 बार रिपीट करें। हफ्ते में 4 दिन ऐसा करें।
छठा सप्ताह : 2 मिनट वॉक, 6 मिनट Jogging। इसे 4 बार दोहराएं और हफ्ते में 4 दिन ऐसा करें।
सातवां सप्ताह : 2 मिनट वॉक और 8 मिनट Jogging करें। इसे 3 बार दोहराएं और सप्ताह में 4 दिन करें।
आठवां सप्ताह : वॉकिंग अवधि 2 मिनट और Jogging 10 मिनट हो। इसे 4 बार दोहराएं और सप्ताह में 4 दिन ऐसा करें।
दौड़ने से पहले 15 मिनट स्ट्रेचिंग करें ताकि लंग्स, शोल्डर, एंकल को पर्याप्त ऊर्जा मिल सके।
रनिंग की ब्रिस्क वॉक से शुरुआत करें ताकि मसल्स और रेस्पिरेटरी सिस्टम दौड़ने के लिए तैयार हो सके।
शुरू में 2-3 मिनट रनिंग करें। फिर धीरे-धीरे रफ्तार बढ़ाएं।
मांसपेशियां और हड्डियां मजबूत होती हैं, रक्त संचार अच्छा होता है जिससे दिल मजबूत होता है।
Jogging करने से कैलोरी बर्न होती है जिससे मोटापा नहीं होता। साथ ही पाचन संबंधी समस्याएं भी दूर होती हैं।
Jogging करने से अच्छी नींद आती है, जो कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।

-एजेंसी