बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 20, 2024
फ़िल्मी दुनिया मनोरंजन मुंबई

क्या दीपिका पादुकोण ने हटा दिया है RK का टैटू, फोटो हुई वायरल

  • December 30, 2019
  • 1 min read
क्या दीपिका पादुकोण ने हटा दिया है RK का टैटू, फोटो हुई वायरल

दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘छपाक’ का बड़े ही जोर-शोर से प्रमोशन कर रही हैं। अब हाल ही में दीपिका शो इंडियन आइडल 11 में फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचीं। इस दौरान दीपिका पूरे इंडियन लुक में आईं। दीपिका ने इस दौरान साड़ी पहनी थी जिसमें वो बहुत खूबसूरत लग रही थीं। अब इस दौरान की दीपिका की कुछ ऐसी फोटोज भी सामने आईं जिसमें उनके बैक का टैटू नहीं दिख रहा है। इन फोटोज को देखकर फैन्य से कयास लगा रहे हैं कि दीपिका ने अपने बैक का टैटू हमेशा के लिए हटा दिया है।

बता दें कि दीपिका के बैक पर RK का टैटू था। दीपिका ने ये टैटू था। दीपिका जब इंडियन आइडल 11 में पहुंची तो इस बात पर गौर किया गया कि दीपिका के बैक पर RK टौटू नहीं था। दीपिका की ये फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

दीपिका की फिल्म ‘छपाक’ की बात करें तो जब फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था तब दीपिका को देखकर लोग शॉक्ड हो गए थे। दीपिका हूबहू एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की तरह लग रही थीं। दीपिका की एक्टिंग को बहुत पसंद किया गया। दीपिका के साथ फिल्म में विक्रांत मैसी लीड रोल में हैं। फिल्म 10 जनवरी को रिलीज होगी।