बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 18, 2024
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

हरदोई पुलिस बनी भाजपा विधायक के हाथों की कठपुतली, MLA की गिरफ्तारी न होने पर सीएम योगी के आवास पर महिला ने दी आत्मदाह की धमकी

  • June 17, 2019
  • 1 min read
हरदोई पुलिस बनी भाजपा विधायक के हाथों की कठपुतली, MLA की गिरफ्तारी न होने पर सीएम योगी के आवास पर महिला ने दी आत्मदाह की धमकी

हरदोई | जिले के बिलग्राम मल्लावां विधायक और नगर पालिका चैयरमैन के बीच विवाद ने तूल पकड़ लिया है।नगर पालिका अध्यक्ष अंकित जायसवाल व उनके समर्थको को पुलिस ने जेल भेज दिया। वहीं सूत्र बताते हैं कि दूसरी ओर प्रशासन के बैकफुट पर आने पर विधायक पर लगे सारे मुकदमे वापस कर लिए हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=YPWARZGXAhY

वही विधायक के लोग खुलेआम घूम रहे हैं।इसी बात को लेकर श्रीमती रागिनी जायसवाल पत्नी विशाल जायसवाल ने अपने अध्यक्ष देवर अंकित जायसवाल के बारे में प्रेस कॉन्फ्रेंस के द्वारा शासन और प्रशासन से मांग की कि घटना के समय मेरे पति विशाल जायसवाल व देवर रोहित घर पर नहीं थे। उन्हें भी पुलिस गंभीर आरोप के साथ जेल भेजने की तैयारी कर रही है।इस घटना को लेकर मेरा पूरा परिवार भयभीत है और परिवार को जानमाल का खतरा है।उनका बेटा कृष्णा इस घटना से भयभीत हो घर से बाहर निकलने में डरता है।

https://www.youtube.com/watch?v=hjWULhX5wes

मामले की सीबीसीआईडी जाँच की मांग करते हुए कार्यवाही किये जाने की मांग है।न्याय न मिलने पर मुख्यमंत्री आवास पर आत्मदाह की चेतावनी दी है। वही रागिनी जायसवाल का पुलिस पर भी आरोप है कि जब मुकदमा विधायक व उनके समर्थकों पर भी मुकदमा दर्ज किया गया था, लेकिन फिर उस मुकदमा में विधायक व समर्थकों के ऊपर लगाई गई धाराओं को वापस क्यों लिया गया। इससे यह प्रतीत होता है कि प्रशासन भी नेताओं की कठपुतली है।