बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
टेक्नोलॉजी

#EARTH DAY: हर साल दुनिया में पैदा हो रहा है 212 करोड़ टन कचरा

  • April 22, 2018
  • 1 min read
#EARTH DAY: हर साल दुनिया में पैदा हो रहा है 212 करोड़ टन कचरा

नई दिल्ली| पृथ्वी दिवस पर यहां पढ़ें आखिर हम किस प्रकार पृथ्वी का दोहन कर रहे हैं।

1) धरती पर हर रोज 2 लाख लोग बढ़ रहे हैं। दुनिया की आबादी 7.50 अरब को पार कर चुकी है।
2) मौजूदा आबादी की सभी जरूरतें पूरी करने के लिए हमें 1.7 धरती की जरूरत है। 2030 तक दो धरती भी नाकाफी होगी।
3) 3300 करोड़ टन कार्बन डाई ऑक्साइड का उत्सर्जन हर साल दुनिया में हो रहा है। वायु प्रदूषण के चलते हर 13 सेकेंड में एक व्यक्ति की मौत हो
रही।
4) हर सेकेंड दो कारें सड़क पर उतर रहीं हैं। 50 करोड़ से ज्यादा कारें इस समय दुनिया में। 2030 तक इसकी संख्या सौ करोड़ के पार पहुंचने की
संभावना।
5) 1.30 लाख वर्ग किलोमीटर वन क्षेत्र हर साल नष्ट कर दिए जाते। दुनिया में 34 फीसदी जंगल ही बचे हैं।
6) दुनिया में हर साल इस्तेमाल किए जाने वाले टॉयलेट पेपर की लंबाई सूरज तक की दूरी का दोगुना है।
7) 20 हजार करोड़ एल्युमिनियम कैन की खपत हर साल होती है। यानी 6700 कैन प्रति सेकेंड की खपत।
8) भारत 20 लाख टन ई-कचरा हर साल उत्पादित करता है। ई-कचरे के मामले में भारत शीर्ष-5 देशों में शामिल।
9) वर्ष 2016 में दुनिया में 4.47 करोड़ टन ई-कचरा पैदा हुआ, जिसका वजन 4500 एफिल टावर के बराबर है।
10) विमान से लंबी दूरी की विदेश यात्रा पर 4000 किलो से भी ज्यादा कार्बन डाई ऑक्साइड उत्सर्जित होता है। 2020 तक ग्लोबल वार्मिंग का सबसे
बड़ा कारण विमान ही होंगे।
11) हर साल हम 5500 करोड़ टन प्राकृतिक संसाधन धरती से निकाल रहे हैं।
12) हर साल दुनिया में 212 करोड़ टन कचरा पैदा हो रहा है। हम जो सामान खरीदते हैं, उनमें से 90 फीसदी छह महीने में कचरा हो जाता है।
13) जरूरत से ज्यादा मछली पकड़ने की वजह से वर्ष 2048 के बाद दुनिया में मछली व अन्य (सी-फूड) खत्म होने की आशंका जताई जा रही है।
14) 3400 लीटर पानी औसतन प्रति दिन एक व्यक्ति दुनिया में इस्तेमाल करता है। यह खपत सिर्फ नहाने से नहीं बल्कि हमारे द्वारा उपयोग किए जाने
वाले उत्पादों की वजह से है।
15) 6800 लीटर पानी औसतन एक अमेरिकी नागरिक प्रतिदिन इस्तेमाल करता है। जबकि यमन में सबसे कम 1700 लीटर प्रति व्यक्ति की खपत है।
16) वायु प्रदूषण की वजह से हर साल 24 लाख लोगों की मौत हो जाती है। विकासशील देशों में यह समस्या ज्यादा गंभीर है।
17) हम इतना कचरा पैदा करते हैं, जिससे दुनिया के सबसे बड़े जहाज को महज दो घंटे में भरा जा सकता है। एक दिन में ऐसे 12 जहाज भरे जा
सकते हैं।
18) दुनिया में हर मिनट 20 फुटबॉल मैदान के आकार के जंगल को काटा जा रहा है। 20 फीसदी ग्रीनहाउस उत्सर्जन की वजह से जंगल का कम होना
है।
19) एक व्यक्ति औसतन हर रोज 11 हजार लीटर हवा सांस लेने के लिए इस्तेमाल करता है। मतलब हर मिनट आप 8 लीटर ऑक्सीजन ले रहे हैं।